पटना :बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने के दूसरे दिन शुक्रवार को नीतीश कुमार ने अपनी नई कैबिनेट में 26 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मंत्रिपरिषद में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें उद्योग मंत्री बनाया गया है।मालूम हो कि इससे पहले डॉ जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्रालय संभाल चुके है और उनके द्वारा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कारवाई की गई थी।
वही इस बार उन्हें उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिसके बाद लोगों की उम्मीद बढ़ गई है।गौरतलब हो कि बिहार विधान सभा चुनाव जीतने के बाद अपने पहले उद्बोधन में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ डॉ जायसवाल की तारीफ की थी बल्कि बिहार में निवेश का सही समय बताया था।x
जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, इलेक्शन मॉनिटरिंग और कई दूसरे ज़रूरी विभाग अपने पास रखे हैं।इस बार की सरकार में बड़ा बदलाव करते हुए गृह विभाग की जिम्मेदारी उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है।जबकि उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भूमि एवं राजस्व,खान एवं भू तत्व विभाग संभालेंगे।
मंगल पांडे के पास स्वास्थ्य मंत्री का पद बना रहेगा और उन्हें विधि विभाग भी दिया गया है। जबकि नितिन नबीन रोड कंस्ट्रक्शन, अर्बन डेवलपमेंट और हाउसिंग डिपार्टमेंट, राम कृपाल यादव को एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, संजय सिंह टाइगर लेबर रिसोर्स डिपार्टमेंट,अरुण शंकर प्रसाद को टूरिज्म, आर्ट, कल्चर और यूथ अफेयर्स, सुरेंद्र मेहता एनिमल हस्बैंड्री और फिशरीज़ रिसोर्स,नारायण प्रसाद को डिज़ास्टर मैनेजमेंट, रमा निषाद बैकवर्ड क्लासेस वेलफेयर डिपार्टमेंट, लखेंद्र कुमार रोशन शेड्यूल्ड कास्ट्स और शेड्यूल्ड ट्राइब्स वेलफेयर विभाग, श्रेयसी सिंह को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और स्पोर्ट्स मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह प्रमोद कुमार (चंद्रवंशी) कोऑपरेटिव्स, एनवायरनमेंट और क्लाइमेट चेंज, मदन साहनी को एक बार फिर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट दिया गया है, अशोक चौधरी को रूरल वर्क्स डिपार्टमेंट, लेशी सिंह फूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स, जबकि श्रवण कुमार ग्रामीण विकास एवं परिवहन।वही विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन,संसदीय कार्य,सूचना जनसंपर्क,भवन निर्माण कुल चार मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन, संजय कुमार को गन्ना मंत्री दिया गया है, और संजय सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा कोटे के तहत दीपक प्रकाश को महत्वपूर्ण पंचायती राज मंत्रालय दिया गया है।विभागों के बंटवारे के बाद सीएम नीतीश कुमार सहित अन्य नेताओं ने मंत्रियों को बधाई दी है



























