किशनगंज :अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने पर दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

किशनगंज में बिजली विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी कर बिजली का अवैध तरीके से उपयोग करने वालों पर कारवाई हो रही है।उसी क्रम में विद्युत विभाग के द्वारा एक विद्युत उपभोक्ता के विरुद्ध अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करने के मामले में शुक्रवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग द्वारा गठित छापेमारी दल 20 नवंबर को दौला पंचायत के मनझौक गांव पहुंची।जहां विद्युत विच्छेद के बाद भी विद्युत उपभोक्ता जगनू लाल शर्मा द्वारा अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन किया गया था।जिससे नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी को 9157 रुपए की क्षति हुई।प्राथमिकी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शक्ति कुमार के बयान पर दर्ज करवाई गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!