विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य से काम करेगी NDA सरकार- सांसद

SHARE:

एनडीए सरकार का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण- सांसद
बिहार में हुई विकास की नई शुरुआत- सांसद

मोदी जी और नीतीश जी जोड़ी बिहार को सुपरहिट बनाएगी- सांसद

अररिया /अरुण कुमार

बिहार में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक शपथग्रहण पर अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की नई राह पर है और बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने से विकास की गति और तेज होगी।

सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार के अनुभवी नेतृत्व में बिहार के लिए यह एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बिहार ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, और नई सरकार इन प्रयासों को और मजबूत करेगी।

अररिया के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, कृषि, रेलवे और शिक्षा से जुड़ी कई नई परियोजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अररिया को कृषि–आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस पहल जारी है।

सांसद ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। विकास की राजनीति को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता पहले से अधिक मजबूत हुई है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार का यह नया अध्याय बिहार को विकसित राज्य की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई