भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने डाला वोट, कहा दो-तिहाई बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार

SHARE:

संवाददाता /किशनगंज

किशनगंज में लोकतंत्र का महापर्व कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अपने परिवार के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दिलावरगंज में मतदान किया और लोगों से बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है, हर नागरिक को इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेना चाहिए।

डॉ. जायसवाल ने दावा किया कि बिहार में बड़े पैमाने पर मतदान हो रहा है और दो-तिहाई बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं है कि अधिक मतदान से किसे लाभ होता है, इसलिए वे पहले से ही हार का कारण ढूंढ रहे हैं।

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी को निंदनीय बताया और कहा कि उन्हें देश के साथ खड़े होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!