अयोध्या में भव्य दीपोत्सव,26 लाख से अधिक दीपों से जगमग हुई श्री राम नगरी,बने रिकॉर्ड 

SHARE:

अयोध्या में रविवार को दो विश्व रिकॉर्ड बने। भव्य दीपोत्सव समारोह के दौरान एक साथ 26,17,215 दीप प्रज्वलित किए गए और 2,128 लोगों ने एक साथ सरयू आरती की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौवें भव्य दीपोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा माता सरयू की आरती की गई।दीपोत्सव को लेकर पूरी अयोध्या नगरी की शोभा देखते ही बन रही है।1100 ड्रोन के जरिय अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों को इस तरह जीवंत किया गया।

जिससे पूरा आकाश मर्यादा पुरुषोत्तम राम और उनसे जुड़े प्रसंगों से जीवंत हो उठा।गौरतलब हो कि सीएम योगी आदित्य नाथ ने जब से सत्ता की बागडोर संभाली है उसके बाद से ही भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है ।जिसमें देश विदेश से सनातनधर्मवलबी शामिल हो रहे है।

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब हमने 2017 में अयोध्या धाम में दीपोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया, तो इसके पीछे हमारा उद्देश्य दुनिया को यह दिखाना था कि वास्तव में दीप कैसे जलाए जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने कहा था कि राम एक मिथक हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।

उन्होंने कहा कि भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण भारत की आस्था का सम्मान है। यह एक नए भारत का प्रतीक है। यह एक अखंड और श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। यदि भारत अखंड रहेगा, तो यह श्रेष्ठ रहेगा। यदि भारत अखंड रहेगा, तो कोई भी आस्था का अपमान नहीं कर पाएगा। यदि भारत अखंड रहेगा, तो हमें दीपोत्सव को उसी उत्साह और उमंग के साथ मनाने का अवसर मिलता रहेगा। दीपोत्सव 2025 इसी आस्था और उमंग का प्रतीक है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई