न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बड़ी खबर ! रामजन्म भूमि मंदिर जमीन समतलीकरण के दौरान मिले मंदिर के प्राचीन अवशेष

देश /डेस्क

बुधवार को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के क्रम में जमीन  समतलीकरण के दौरान देवी देवताओं की मूर्तियां मिली है ।

ट्रस्ट ने कहा कि लॉक डाउन नियमों का पालन करते हुए सीमित संसाधन में जमीन समतलीकरण का कार्य चल रहा है ।

खुदाई में नक्कासी युक्त शिव लिंग , पुष्प और कलश की आकृतियां , मेहराब के पत्थर सहित अन्य प्राचीन

मंदिर के आमलक मूर्ति युक्त पाषाण के खंभे ,दोरजाम्ब आदि आकृतियां मिली है ।

ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि सिर्फ 10 मजदूर और जरूरी उपकरणों के जरिए समतलीकरण का कार्य चल रहा है और 11 मई 2020 से यह कार्य करवाया जा रहा है उसमे उक्त चीजे मिली है जबकि इससे पूर्व भी कई चीजे मिल चुकी है जिनसे पता चलता है कि श्री राम जन्म भूमि कितनी भव्य थी ।

Share this news

Leave a Comment