ससुराल वालों ने दहेज नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता मानसी देवी की शादी गत 24 मई को मजगामा राम टोला निवासी संतोष कुमार राम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे।

रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर मानसी ने कोर्ट परिवाद दायर कर दिया था। लेकिन न्यायालय ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा कर मानसी को ससुराल भेज दिया था। गत 16 जून को पति संतोष और ससुराल वालों ने एक बार फिर से मानसी की बेरहमी से पिटाई कर दी और गले से सोने की चेन छीन कर उसे घर से निकाल दिया और फरार हो गया।

मायके वालों ने मानसी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद वह एकबार फिर से न्यायालय की शरण में जा पहुंची। न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने में पति व अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नोट:खबर में प्रकाशित तस्वीर एक सांकेतिक तस्वीर है

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई