बूढ़ी कनकई नदी में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत: मछली पकड़ने गए 42 वर्षीय शिबू हेमबरम डूबा, परिजनो में मचा कोहराम

SHARE:

संवाददाता/बहादुरगंज

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। थाना क्षेत्र के देशियाटोली पंचायत के मुरमाला गांव के पास बूढ़ी कनकई नदी में मछली पकड़ने गए 42 वर्षीय शिबू हेमबरम तेज धारा में बह गए और नदी में डूबने से उनकी मौत हो गईं।

शिबू हेमबरम अपने घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर नदी में मछली पकड़ने गए थे। नदी के तेज प्रवाह में डूबने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत नदी किनारे पहुंच गए और घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी आशीष कुमार और बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। बाद में SDRF की टीम भी पहुंची और खोजबीन में जुट गई।

बुधवार शाम तक SDRF ने व्यक्ति के शव को बहुत खोजा मगर कही नहीं मिला। पुनः गुरुवार सुबह से स्थानीय लोग और SDRF व्यक्ति के शव की छानबीन में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद दोपहर को व्यक्ति का शव देसीयाटोली से बरामद हुआ है।

इधर शव के मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पिता का नाम बाबूलाल हेंब्रम है। स्थानीय लोगो ने बताया, शिबू का एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। और अब बस घर में उसकी पत्नी बची है। वो अपने परिवार का अकेले कमाने वाला था।

मौके पर जिला परिषद प्रत्याशी डॉक्टर अहमद हुसैन घटनास्थल में पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना व्यक्त की है। जहां थाना अध्यक्ष सदीप कुमार ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!