बहादुरगंज मेंभाजपा नेताओ की बैठक आयोजित,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

मंगलवार के दिन भारतीय जनता पार्टी बहादुरगंज बूथ संख्या 251 एवं 252 में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला के प्रभारी राजकुमार राय जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। वही बैठक मे आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर सभी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बूथ सशक्तिकरण पर काफी जोर-जोर से चर्चा किया गया। जहां इस आपात बैठक मे कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में जाने को कहा गया।


वहीँ इस दौरान मौके पर मौजूद जिला के महामंत्री पंकज शाह मनु ,मनीष कुमार सिन्हा एवं कौशल झा ने भी बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा किया। वही प्रदेश कार्ड समिति सदस्य कृष्णा दुबे एवं वरुण सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को अपना मंतव्य दिया।
बैठक मे मुख्य रुप से विधानसभा संयोजक खोशी देवी, मुख्य प्रवक्ता लखन लाल पंडित,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अख्तर, किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवनारायण यादव,मंडल अध्यक्ष नवीन झा, देव मोहन सिंह,संजय कुमार सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता उत्तम सिन्हा,जीवन ठाकुर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!