किशनगंज:युद्धस्तर पर चल रहा है मतदाता पुनरीक्षण अभियान, वार्ड सदस्य की निगरानी में बीएलओ की सक्रिय भागीदारी

SHARE:

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हाटगाँव पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। वार्ड सदस्य की निगरानी में यह अभियान पारदर्शिता और तत्परता के साथ संचालित हो रहा है।

आम जनता को जानकारी देने, उनका सहयोग प्राप्त करने तथा प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए वार्ड सदस्य प्रतिनिधि एवं बीएलओ युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं का नामांकन और पुरानी त्रुटियों का सुधार किया जा रहा है।

प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप चल रहे इस अभियान में आम लोग भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!