बिजली टावर से गिरा युवक, हालत गंभीर – हायर सेंटर रेफरफारबिसगंज के औराही नव टोली में हादसे से मची सनसनी

SHARE:

स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

अररिया /अरुण कुमार

फारबिसगंज प्रखंड के औराही पश्चिम नव टोली वार्ड संख्या 11 में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 1 लाख 32 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ा एक युवक अचानक नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक अचानक अपने घर से निकलकर पास के बिजली टावर पर चढ़ गया।

जैसे ही लोगों ने उसे टावर पर चढ़ते देखा, मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। स्थानीय लोग लगातार युवक को नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।

गिरने से युवक के हाथ-पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल, अररिया ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान परमानंद यादव के पुत्र के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे। तभी युवक घर से निकलकर टावर पर चढ़ गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली टावरों की सुरक्षा बढ़ाने और इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!