मुसलमानों अगर 2025 में नीतीश कुमार को वोट नहीं दिया तो कहे जाओगे गद्दार : बलियावी

SHARE:

किशनगंज /संवाददाता

विधान सभा चुनाव में अभी लगभग 1 साल का समय बाकी है लेकिन तमाम सियासी पार्टियों ने अभी से राजनैतिक विसात बिछना शुरू कर दिया है।मालूम हो कि किशनगंज में जेडीयू नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद ने जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में विवादित बयान दिया है जिसके बाद सीमांचल की राजनीति गर्म हो गई है।गुलाम रसूल बलियावी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव नीतीश कुमार की इज्जत का नहीं है।

बल्कि बिहार और सीमांचल के मुसलमानों की इज्जत का है ।उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार को वोट नहीं दिया तो जब गद्दारों का नाम लिखा जाएगा तो सबसे पहले आप का नाम लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 साल जिसे आजमा चुके है और कोई बाहर का आ जाए और हवा बना दे और आप उसमें बह जाओ इसका मतलब है कि आप अपने पैरों पर खड़े नहीं है। बलियावी यही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि 2025 में अगर तीर का बटन दबा दिया तो सारे देश में यह संदेश जाएगा कि मुसलमान गुनाहगार हो सकता है।

लेकिन देश का गद्दार नहीं हो सकता। वही उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब काम पड़ता है तो जेडीयू के स्थानीय नेता करते है लेकिन चुनाव के समय हैदराबाद से बिरियानी लेकर आ जाते है तब आप लोग जय जय करते है ।

गौरतलब हो कि जिले में चार विधान सभा क्षेत्र है और चारों पर इंडी गठबंधन का फिलहाल कब्जा है ऐसे में जनता दल यूनाइटेड यहां की सीट जीतना चाहती है और अभी से मुस्लिम वोट को गोलबंद करने की कोशिश पार्टी ने शुरू कर दिया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!