किशनगंज :एसपी सागर कुमार ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक,दिए जरूरी निर्देश

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

शुक्रवार को एसपी सागर कुमार के द्वारा पुलिस सभागार भवन में क्राइम मीटिंग किया गया. क्राईम मीटिंग में एसपी ने आगामी पर्व त्यौहार को लेकर थानाध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. एसपी श्री कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा की व्यवस्था करनी है.

एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की एवं जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्प्ष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है. एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निपटारा करे। प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए. शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है.

समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!