बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा उद्योग संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

शहर के दफ्तरी पैलेस होटल में बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।संवाद कार्यक्रम में दर्जनों उद्यमी शामिल हुए और व्यवसाय में आ रही समस्याओं को बारी बारी से सभी ने रखा । बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने बताया की बिहार में उद्योग का विकास कैसे हो और उद्धमियो की समस्याओं पर चर्चा हो रही है ।

उन्होंने कहा की किशनगंज में काफ़ी संभावना है और जल्द ही बड़े पैमाने पर बैठक का आयोजन किया जायेगा ।वही उद्योगपति राजकरण दफ्तरी ने कहा की इंडस्ट्री एसोसिएशन की 21 सदस्यीय टीम आज पहुंची है साथ ही उन्होंने इसे एसोसिएशन का सराहनीय कदम बताया ।


कार्यक्रम में मंच संचालन युवा उद्यमी मनीष दफ्तरी ने किया ।संवाद कार्यक्रम में प्रेम नारायण,अरविंद कुमार ,मनोज जैन,संजय किल्ला,मनीष कुमार ,धनंजय जायसवाल,निशांत सिंह बावेजा सहित अन्य दर्जनों व्यवसाई मौजूद थे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!