सुपौल: सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता -दिलीप यादव


सुपौल।सोनू कुमार भगत


अंबेडकर चौक मानगंज त्रिवेणीगंज में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का 133वीं जयंती सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम में मंच संचालन इंजीनियर एल के निराला ने किया। राष्ट्रीय युवा महासंघ के मार्गदर्शक दिलीप कुमार यादव ने कहा भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान में समता मूलक समाज का नींव रखी। हरे राम भगत ने कहा भारतीय संविधान सबको समता समानता का अवसर प्रदान करता है।

जबकि कृष्णा राज ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब संविधान में हमारे समाज के लिए प्रतिनिधित्व का अवसर दिया । अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा महासंघ के प्रवक्ता सुमन कुमार यादव ने किया कार्यक्रम को महेश यादव ममता कुमारी विभा कुमारी मनोज राम अमोद आनंद पप्पू कुमार राम रामदेव रामआदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार विकास कुमार सरदार सुबोध साह जय नारायण ऋषिदेव हरिमोहन पासवान मिथिलेश मंडल बिरबल कुमार सिन्हा संतोष ठाकुर रमेश कुमार मनीष विनोद कुमार राम जंक्शन शर्मा मनीष रंजन सिकंदर मुकेश कुमार सुमन कुमार सौरभ राहुल मृत्युंजय बादल यादव निरज साह बिरेंद्र राम आदि थे।

सुपौल: सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई बाबा साहब की जयंती