किशनगंज लोकसभा सीट पर लोजपा रामविलास पार्टी ने ठोका दावा

SHARE:

जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने दावेदारी की पेश

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

किशनगंज /प्रतिनिधि

लोकसभा चुनाव में अब दो महीने से भी कम समय बचा है ऐसे में तमाम राजनैतिक दलों ने तैयारी तेज कर दिया है ।उसी क्रम में किशनगंज लोकसभा सीट पर लोजपा राम विलास पार्टी ने दावा ठोका है साथ ही पार्टी के द्वारा किशनगंज जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान को राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने किशनगंज से पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने का आश्वासन दिया है।

जिसके बाद आज दिल्ली से किशनगंज पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फरीम गोड़ा चेक पोस्ट पर जोरदार स्वागत किया ।लोजपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाला और सम्मानपूर्वक उन्हें लेकर सभी कार्यालय पहुंचे ।

कार्यकर्ताओ ने अपने जिला अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया।इस दौरान कार्यकर्ता चिराग पासवान जिंदाबाद ,बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा लगाते दिखे ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने बताया की इस सीट पर किसकी दावेदारी है या नही है इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है ।उन्होंने कहा की उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है और अगर गठबंधन में यह सीट यदि लोजपा को मिलता है तो उन्हे उम्मीदवार बनाया जाएगा ।

हालाकि यह तो आने वाला समय ही बताएगा की एनडीए गठबंधन में इस सीट से कौन सी पार्टी चुनाव लड़ती है लेकिन लोजपा रामविलास पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है ।इस मौके पर सरस्वती देवी,रीता देवी, औरंगजेब,डेविड गोस्वामी,सुदीप,दीपक साहा,बाबुल कुलकर्णी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!