बहादुरगंज पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल..

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज

बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एलआरपी चौक के समीप एक घर में छापेमारी अभियान चलाकर विदेशी शराब की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरी प्रसाद के रूप में हुई है. जहाँ आरोपी के घर से पुलिस ने 17पाउच अफसर चॉइस 180एम एल एवं इम्पेरियल ब्लू 350एम एल की चार बोतल विदेशी शराब को मौके से जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध बिहार राज्य मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत का पालन करते हुए पुलिस ने आज जेल भेज दिया है.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!