किशनगंज में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग हेतु आरएसएस स्वयं सेवकों द्वारा किया गया हवन पूजन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

शहर के हवाई अड्डा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भगत सिंह संयुक्त विद्यार्थी शाखा के द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(isro)द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग हेतु हवन किया गया। हवन पूजन कार्यक्रम में गाँव के व्यक्तियों,बच्चे,बूढ़े एवं महिलाओं ने लिया भाग और साथ ही चंद्रयान-3 के सफल अवतरण के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया।

मौके मर मौजूद आरएसएस के जिला कार्यवाह देव प्रसाद दास ने कहा कि भारत आज इतिहास रचने जा रहा है आज का दिन भारतीय इतिहास के सुनहरे पन्नो पे लिखा जाएगा ये हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल हैं हम सभी भारतीयों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(isro)पर गर्व है ।

साथ ही सभी वैज्ञानिकों को धन्यवाद जिन्होंने आज हमें पूरे विश्व स्तर पर भारत एवं हम सभी भारतीयों का सर गर्व से ऊंचा करने का अवसर दिया इसलिए आज हम सभी यहाँ चंद्रयान-3 के सफल अवतरण के लिए हवन कर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफल पहुंच जाए और isro को सफलता मिले।

इस कार्यक्रम के दौरान संघ के जिला महाविद्यालय छात्र प्रमुख अभिजीत ,नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख रितिक कुमार,शाखा कार्यवाह विश्वजीत , सोनू ,सैलु ,दीपक ,राजा ,अनित , विकास ,शनी,दीपक राजेशसमेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई