किशनगंज /दिघलबैंक
जिले के पोठिया में हुई नाबालिग हत्याकांड की घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। मालूम हो कि दिघलबैंक प्रखंड के बुवालहद गांव में दर्जनों ग्रामीणों ने नाबालिग युवती की आत्मा की शांति ओर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर केंडल मार्च निकाला। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने हाथों में कैंडल और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांगों की तख्तियां लिखें शांतिपूर्ण तरीके से नारेबाजी की। कहां की जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये ताकि बलात्कार के बाद जान से मारी गयी युवती के आत्मा को शांति और परिवार को इंसाफ मिले। कैंडल मार्च में राजेश सिंह,जर्वेन्द्र सिंह,कृष्णा कांत ठाकुर, जागेश्वर गोस्वामी, अनिल साह,नवीन सिंह,मुन्ना,उमेश गणेश,जय सिंह, संजीव एवं दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।

























