किशनगंज /सागर चन्द्रा
उत्पाद विभाग की टीम ने तीन पियक्कड़ों को गिरफ्ताऱ किया है। रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्ताऱ किया।
मौके पर ही जांच किये जाने पर कहाटा चाकुलिया निवासी मनीरूल इस्लाम और नूर आलम के०साथ साथ सुरजापुर निवासी राजेश ठाकुर के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हो गई। गिरफ्ताऱ आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




























