देश :24 घंटे में कोरोना के 61 हजार से अधिक मामले मिले 933 की मौत

SHARE:

देश/डेस्क

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है ।देश के अलग अलग राज्यो में पिछले 24 घंटो में 61,537 नए मरीज मिले है और इस दौरान 933 लोगो की मौत बीमारी से हुई है ।मालूम हो कि कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख 88 हजार 612 पहुंच चुकी है जिसमें 14 लाख 27 हजार 006 मरीज ठीक हो चुके हैं ।

वहीं 6 लाख 19 हजार 088 लोगो का इलाज जारी है ।बीमारी से अभी तक 42 हजार 518 लोगो की मौत हुई है ।बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी किराना व्यवसाई और सब्जी विक्रेताओं को अपना टेस्ट कराने की सलाह दिया है ।मालूम हो कि लॉक डाउन अवधि में भी जरूरी सेवा होने की वजह से सब्जी और किराना दुकान खुला रहा है ।

जिसकी वजह से यह निर्देश दिया गया है ।वहीं आईसीएमआर के मुताबिक कल (7 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,33,87,171 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनमें से 5,98,778 सैंपल का टेस्ट कल किया गया ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!