किशनगंज में कांग्रेस पार्टी के द्वारा मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया जोरदार प्रदर्शन

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है ।उसी क्रम में मंगलवार को किशनगंज में कॉन्ग्रेस सांसद डॉक्टर जावेद आजाद की अगुवाई में शहर के सुभाषपल्ली के नजदीक से मशाल जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। मालूम हो कि शहर के सुभाषपल्ली से निकली जुलूस पश्चिम पाली पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इस मौके पर विधायक इजहार हुसैन ने कहा केंद्र सरकार ने सवाल पूछने पर राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करवा दिया जबकि राहुल गांधी ने सिर्फ इतना ही पूछा था कि आखिर अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति कैसे बन गए और गरीबों का बीस हजार करोड़ रूपया कहां गया ।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कि सरकार द्वारा ईडी सीबीआई का दुरुपयोग खुलेआम किया जा रहा है और वह सिर्फ प्रधानमंत्री को इतना ही कहना चाहते हैं कि ऐसा नहीं किया जाए वरना अगर जनता सड़क पर उतर जाएगी तो संभालना मुश्किल हो जाएगा।

जबकि सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि सवाल पूछने के कारण भाजपा ने डेढ़ महीने तक संसद को चलने नही दिया गया । उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में ऐसा नहीं देखा गया होगा की सांसद को बोलने नही दिया गया हो लेकिन मोदी जी के राज में संसद में माइक तक बंद कर दिया गया।इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी ,शमसीर अहमद दारा, नसीम अख्तर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई