किशनगंज/ठाकुरगंज/रणविजय
केंद के मोदी सरकार द्वारा दिये गए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का स्वागत करते हुए भाजपा नेता अमित कुमार सिन्हा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज मजदूर भाई,किसान भाई,छोटे व मझोले उद्योग, मध्यम वर्ग सहित देश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा।इस अभूतपूर्व आर्थिक पैकेज के लिए हम सभी ठाकुरगंज भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व अभिनंदन करते हैं।राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का संकल्प साझा करते हुए वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने और आगे बढ़ने की बात कही।वहीं श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को खरीदना हैं तथा लोकल सामानों का गर्व से प्रचार करना है तथा मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना है।थकना हारना टूटना बिखरना मानव को मंजूर नहीं है।कोरोना महामारी में सतर्क रहते हुए सभी नियमों का पालन करते हुए,अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है।महामारी के इस दौर में भी भारत ने आत्मनिर्भर के कदमों पर आगे बढ़ने की अपनी क्षमता का परिचय दिया है।मोदी जी के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य सेवा मजबूत हो रही हैं।कोरोना जैसी महामारी से पीड़ित व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो रहे हैं।आम जनता के सहयोग से देश कोरोना संकट पर विजय प्राप्त करेगा।विश्व में इस विकट परिस्थितियों में भी भारत आगे बढ़ रहा है।ठाकुरगंज नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता महामंत्री सन्नी झा हरि पंडित उपाध्यक्ष अतुल सिंह सपन भट्टाचार्य अंजलि मंडल आशा लता हेम्ब्रम भाजयुमो नगर अध्यक्ष पुष्प राज सिंह नीरज झा अमृत मंडल आनंद गोस्वामी लालू पासवान ने भी प्रधानमंत्री जी के इस कदम को सराहनीय कार्य बताया तथा इस कार्य के लिये उन्हें धन्यवाद दिया।