किशनगंज :उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में तीन युवकों को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

रामपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने तीन युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों युवक बंगाल में मौजमस्ती कर किशनगंज वापस आ रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बहरहाल पुलिस ने जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी धर्मेंद्र कुमार और शहजाद के साथ साथ सोंथा कोचाधामन निवासी दिलवर अली का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया।

जांच में आरोपियों के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया। बताते चलें कि धर्मेंद्र और शहजाद अपने दोस्त दिलवर के यहां घूमने आये थे और मौजमस्ती करने के लिए बंगाल चले गए थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!