कैमूर:बारिश में गिरा मिट्टी का घर, जिप सदस्य ने की मदद

SHARE:

भभुआ/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भभुआ सदर थाना अंतर्गत पलका गांव में शुक्रवार को बारिश से गोविंद राम का घर गिर गया। इस घटना में गोविंद राम के दो मवेशियों की मौत हो गयी और एक मवेशी घायल हो गयी। घटना की सूचना सूचना मिलते ही भभुआ जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल पलका गांव पहुंच गये और मौके पर परिजनों को सांत्वना दिया। जिला पार्षद सदस्य विकास सिंह ने बताया कि पलका का रहनेवाला गोविन्द राम काफ़ी गरीब व्यक्ति है।

भैस पाल कर परिवार का भरण पोषण करता है। बारिश से इनका मिट्टी से बना घर गिर गया और इस घटना में तीन मवेशी दब गये। गांव के ग्रामीणों की मदद से मावेशियों को बाहर निकला जा सका। तब तक एक भैंस मर गयी और घायल हो गयी। इससे पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद से गोविंद के पास अब रहने के लिए कोई घर नहीं है। घटना में पीड़ित का काफ़ी सामान मिट्टी में दब गया। इनका जीविका चलाना मुश्किल है। जिला प्रशासन से बात कर के मुआवजा दिलाया जायेगा। इस दौरान जिला पार्षद के द्वारा गोविंद को आर्थिक सहयोग भी किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!