अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के कैमूर प्रतिनिधि ने अपनी मां के श्राद्ध कर्म के अवसर पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का दिया संदेश

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्यानी पुर गांव में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जामा खान के कैमूर प्रतिनिधि चंद्रशेखर गिरी उर्फ मुन्ना के माता जी का आज ब्राह्मण भोज संपन्न हुआ। जिसमें जिले के सभी प्रखंड से तमाम गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वही जिले के कुछ शासन व प्रशासन भी ब्राह्मण भोज में पहुंचे। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर गिरी उर्फ मुन्ना के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण करने का मुख्य मकसद लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देना था।

उन्होंने बताया कि हमारे देश मे जनसंख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन वृक्षों की संख्या में कमी होती जा रही है। जबकि हमारे जीवन के लिए वृक्ष उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि मछली के लिए पानी क्योंकि वृक्ष से हमें शुद्ध ऑक्सीजन हवा मिलती है जब ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी तो फिर हमे नाना प्रकार की बीमारियां सताने लगेगी और मनुष्य का जीवन कठिन हो जाएगा। इसलिए कोई भी घर परिवार में कार्यक्रम होता है तो उस अवसर पर कम से कम पांच वृक्ष अवश्य लगाएं जिससे हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा और हमें शुद्ध ऑक्सीजन हवा मिलती रहेगी। वही इस मौके पर पहुंचे चांद प्रखंड के पाढी गांव निवासी समाजसेवी अशोक उपाध्याय ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के कैमूर प्रतिनिधि ने अपनी मां के श्राद्ध कर्म के अवसर पर वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का दिया संदेश