वीर शिवाजी सेना संगठन के द्वारा चलाया गया तिरंगा जागरूकता अभियान,तिरंगा का किया गया वितरण

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर वीर शिवाजी सेना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया गया ।वीर शिवाजी सेना के अध्यक्ष सुमित साहा ने बताया की
भारत’ इस शब्द में एक ऐसी समता और एकता फैली हुई है, जो भिन्न-भिन्न जातियों, धर्मो और संप्रदायों को एक धागे में पिरोती है। भारत देश 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था।

इस दिन को हर साल जोश और उत्साह के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। आज हम जिस आजादी को जी रहे हैं, खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसका श्रेय हमारे स्वंतत्रता सेनानियों को जाता है।जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर डाला।

आजादी का जश्न मनाने के साथ हम इस दिन अपने वीर सेनानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी समर्पित करते हैं। इसके साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए भी स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए बहुत मायने रखता है।जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर डाला।

आजादी का जश्न मनाने के साथ हम इस दिन अपने वीर सेनानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी समर्पित करते हैं। इसके साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए भी स्वतंत्रता दिवस हम सबके लिए बहुत मायने रखता है। इस दौरान वीर शिवाजी सेना के संघटन विस्तारक छोटू कुमार संतोस कुमार बिट्टू बसाक राहुल बिनोद आदि मौजूद थे

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!