धार्मिक स्थल में छेड़छाड़, पुलिस और प्रशासन ने मामले को कराया शांत,एक व्यक्ति हिरासत में

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

शहर के एक धार्मिक स्थल में प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जब पुजारी धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे तो उन्हें पूजन सामग्री बिखरी मिली। साथ ही प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से नाराज लोगों ने लहरा चौक से पश्चिम पाली जाने वाली सड़क को जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर रोषपूर्ण प्रदर्शन करने लगे।

जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। लगभग दो घंटे तक सड़क जाम के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता और एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।मामले की जांच कर रही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। लेकिन हिरासत में लिया गया व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। वहीं एसडीएम ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रहीहै। उन्होंने उपस्थित लोगों को धार्मिक स्थल में जल्द पत्थर की प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन भी दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!