एसएसबी जवानों ने चाइनीज सेव के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

इंडो नेपाल सीमा पर स्थित रामपुर पुल के समीप एसएसबी की 12 वीं बटालियन एफ कंपनी माफीटोला के एसएसबी जवानों द्वारा चाइनीज सेब की तस्करी के आरोप में टेम्पू सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफकता हासिल किया है। एसएसबी के इंस्पेक्टर सरोज कुमार राम ने जानकारी देते हुए बताया की कुल 17 पेटी चाइनीज सेव नेपाल से भारत लाया जा रहा था।

मामले में अनवर आलम भोरहा निवासी को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के जवानों ने रामपुर पुल के पास चाइनीज सेब लाद कर ले जा रहा था। तभी एसएसबी के एएसआई दिलीप कुमार मंडल ने अन्य जवानों के साथ मिलकर उसे धर दबोचा। बताते चले कि इंडो नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई है साथ ही हर गैरकानूनी गतिविधियो पर नजर भी रखी जा रही है।जिसके बाद तस्करो में हड़कंप मचा हुआ है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!