उत्साह के साथ मनाया गया बलिदान का पर्व बकरीद,लोगो ने एक दूसरे को दी बधाई

SHARE:

चौक चौराहों पर सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम

टेढ़ागाछ(किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदाें एवं ईदगाहों में की नमाज अदा की एवं बलिदान का पर्व बकरीद पूरे क्षेत्र में काफी उत्साह के साथ एक दूसरे के गले मिलाकर मनाया गया। इस मौके पर बैगना, कास्त खर्रा , हवाकोल,गम्हरिया,खजूरबाड़ी,झाला,धवेली, फुलवरिया,भोरहा, हॉटगांव, झुनकी मुसहरा,खनियॉबाद,आशा, फुलबाड़ी,पिपरा,बीबीगंज,मटियारी, डाकपोखर आदि स्थानों पर स्थित ईदगाहों को विशेष रूप से रंगाई-पोताई कर सजाया गया।

जहां काफी संख्या में जुटे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार की सुबह पवित्र बकरीद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को गले मिलकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा से रहने का संदेश दिया। इसके बाद त्याग और बलिदान के प्रतीक अपने पसंदीदा पशुओं की कुर्बानी दी गई। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी रही।चिल्हनियॉ पंचायत के मुस्लिम परिवार के एक बुजुर्ग व्यक्ति खलील अंसारी ने बताया कि बकरीद का तात्पर्य सिर्फ कुर्बानी देना नहीं है, बल्कि अल्लाह ताला एवं खुदा के समक्ष अपनी अजीज इच्छाओं एवं भावनाओं को समर्पण करने का पर्व है। लोग हजरत इब्राहिम की कुर्बानियों का अपने जीवन में अमल करें।

जिसने खुदा के समक्ष अपने इकलौते पुत्र की कुर्बानी देकर दुनिया को त्याग और बलिदान का संदेश दिया था। बकरीद को लेकर सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम भाईयों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने ईदगाह में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दिया। नमाज अदा करने के बाद मुसलमान भाइयों ने कुर्बानी की रस्म अदा किया।

हिंदू भाईयों ने भी इस खुशी के मौके पर मुस्लिम भाईयों को बकरीद की बधाई दी। इस अवसर पर राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। बीडीओ गन्नौर पासवान एवं सीओ अजय चौधरी, थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला के द्वारा चौकसी की व्यवस्था की गई थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!