मारवाड़ी युवा मंच का वार्षिक चुनाव संपन्न । आनंद अग्रवाल बने अध्यक्ष दिनेश पारिक सचिव ।

SHARE:

शरद कनोडिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया । जनसेवा और रक्तदान शिविर का आयोजन करती रहेगी मंच – अग्रवाल

किशनगंज /संवाददाता

लॉक डाउन नियमो का पालन करते हुए मारवाड़ी युवा मंच किशनगंज शाखा का वर्ष 2020 -21 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया । जिसमें श्री आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष श्री दिनेश पारीक को सचिव एवं श्री शरद कनोडिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । मालूम हो कि दोनों पदाधिकारी यथा अध्यक्ष और सचिव दुबारा इस पद के लिए चुने गए है ।यह चुनाव युवा मंच के संरक्षक श्री तेजकरण छाजेड़ एवं श्री शंकर महेश्वरी एवं सभी सलाहकार समिति के सदस्य एवं मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों से व्हाट्सएप के द्वारा राय जानने के बाद आम सहमति से संपन्न हुआ| क्योंकि इस समय लॉक डाउन चल रहा है |सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए वीडियो कॉलिंग एवं व्हाट्सएप के जरिए सभी लोगों से राय ली गई |तत्पश्चात युवा मंच के संरक्षक श्री तेजकरण छाजेड़ ने अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया|
अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संबोधन में श्री आनंद अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस की जंग में केंद्र सरकार, बिहार सरकार, एवं किशनगंज जिला प्रशासन के द्वारा दी गई गाइड लाइन पर चलने की सभी युवाओं से अपील की साथ ही कहा कि इस विषम परिस्थिति में लोगों को घर में रह कर अपनी सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए । वहीं कहा की युवा मंच के द्वारा चल रहे निरंतर कार्यक्रम रक्तदान, जनसेवा पूर्व की भांति चलते रहेंगे । यह जानकारी युवा मंच के प्रवक्ता श्री राकेश बेद ने दी ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!