राशिफल :बुधवार,18 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बुधवार , तिथि तृतीया, विक्रम संवत 2079,कृष्ण पक्ष,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि :आज आपका दिन सुंदर रहेगा। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बनेगा । सोसायटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं के लिये आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ कोई खास बातचीत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुखमय की स्थिति बनी रहेगी।

वृष राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में आपका उत्साह देखकर अधिकारी आपसे खुश होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी खास काम की तैयारी करेंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिलेगी । इस राशि के प्रेमी जोड़े कही घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक धन लाभ होगा।

मिथुन राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा ।कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपके जीवनशैली में सुधार हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






कर्क राशि :आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आज व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें, तो बेहतर होगा। आप अपनी योग्यता से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। किसी काम को जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा काम को धैर्य पूर्वक करें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि :आज का दिन साधारण रहेगा।आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी से किये गये काम में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कामकाज में सतर्क रखें। किसी काम में ज्यादा समय और पैसा लग सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा




कन्या राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। भाग्य आपके साथ रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए उत्तम है। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। आज वाणी में मधुरता रहेगी। मित्रों की सलाह काम आयेगी। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी। पुराने कामों का फायदा मिलेगा। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






तुला राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुरानी बातों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा आज के लिए यात्रा टाल दें।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन मिला जुला रहेगा।परिवार में समय व्यतीत करेंगे । भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्य ठीक रहेगा । इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बन सकते हैं।

धनु राशि :आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे। अपनी योग्यता से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं।






मकर राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा । सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। क्रोध को काबू में रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दवाब में काम करना पड़ सकता है। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें ।

कुंभ राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा । परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा।कार्यालय में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि :आज का दिन सुंदर रहेगा। दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं। किसी काम में मिली सफलता से लोग खुश होंगे। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।







राशिफल :बुधवार,18 मई 2022 का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन