भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा,कहा बंगाल में लोकतंत्र का हनन हो रहा है

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

फांसीदेवा -खोरीबाड़ी भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने रविवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के बुढागंज, रानीगंज इलाके के विभिन्न बूथ क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान जनता से मिलकर विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी महकुमा व पंचायत चुनाव में पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाने का अपील किया।

वहीं स्थानीय विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा बंगाल में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। राज्य में हत्या, दुष्कर्म आदि घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल है। जनता सुरक्षित नहीं है। रामपुर की घटना चिंताजनक है। वहीं लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा क्षेत्र के विभिन्न बूथों में जनसंपर्क किया जा रहा है। रविवार को गुयाबाड़ी, नाजिरजोत, मनसाजोत, सुकारु जोत आदि में दौरा कर जन समस्याओं से रूबरू हुए । फांसीदेवा खोरीबाड़ी विधायक दुर्गा मुर्मू के साथभाजपा खोरीबाड़ी महासचिव महेंद मेजर, उपाध्यक्ष जयंत सिंह, सचिव पानू सरकार,अंचल अध्यक्ष महेंद्र साहनी आदि उपस्थित थे।












भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा,कहा बंगाल में लोकतंत्र का हनन हो रहा है

error: Content is protected !!