अररिया :प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की सफलता को लेकर प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की गई आयोजित

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास

प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की सफलता  को लेकर गुरुवार को विद्या मंदिर परिसर में स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। 

सम्मेलन की सफलता एवं विभिन्न विभागों में व्यय होने वाले बजट पर विस्तार से चर्चा विमर्श किया गया। विद्यालय प्रबंधकारिनी समिति के अध्यक्ष रामकुमार केशरी ने कहा चार दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की सफलता के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।यह कार्यक्रम समाज आधारित होगा इसके लिए समाज का सहयोग मिल रहा है।

दूसरे सत्र में लोक शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सह सचिव रामलाल सिंह ने विद्यालय के आचार्यों के साथ बैठक की। 

आवास, भोजन, जल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं विभिन्न विभागों में लगे हुए आचार्यों के साथ बारीकी से समीक्षा करते हुए श्री सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सह सचिव शिवनारायण दास, कोषाध्यक्ष डॉ.नेहा राज सदस्य गजेंद्र सिंह प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार मिश्रा, शिशु मंदिर खंड के प्रधानाचार्य अवधेश प्रसाद श्रीवास्तव समेत विद्यालय परिवार के आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित रहे।











सबसे ज्यादा पड़ गई