युक्रेन में फंसे छात्रों के अभिभावक से बीजेपी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल,दिया मदद का भरोसा

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

रूस यूक्रेन युद्ध संकट में फंसे लोगों के सकुशल घर वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार मंत्रियों को भेजा है। मोदी है तो मुमकिन है इसलिए केंद्र सरकार युद्ध संकट में फंसे लोगो की वापसी के लिए हर संभव कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन में फंसे हुए कैमूर के छात्रों के अभिभावक से मिलने पहुंचा।

जगरिया गांव में लालजी पांडेय और भभुआ नगर के वार्ड नंबर 11 में विद्यासागर सिंह वार्ड नंबर 20 गवई में प्रदीप सिंह के घर पहुंच कर उनके परिवार से मुलाकात करते हुए यूक्रेन में फंसे उनके परिजनों के बारे में भी जानकारी ली। परिजनों द्वारा बताया गया कि वे लोग यूक्रेन से निकलकर हंगरी और मालदीव पहुंच गए हैं।

फिलहाल वह सुरक्षित है बहुत जल्द ही वापस आ जाएंगे। जिले के अन्य प्रखंडों में भी भाजपा प्रतिनिधि परिजनों से मिलने पहुंचे। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री संतोष खरवार, जिला उपाध्यक्ष देव लाल पासवान,कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय,नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, त्रिभुवन सोनी सहित कई मौजूद रहे।














सबसे ज्यादा पड़ गई