कैमूर :आरजेडी जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को सशक्त और धारदार बनाने पर हुई चर्चा

SHARE:

15 जनवरी को चूड़ा दही भोज का होगा आयोजन, विधायकों की मौजूदगी में दर्जनों बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा राजद का साथ

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे) :

आरजेडी के जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को सशक्त और धारदार बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सदन में सशक्त विपक्ष की भूमिका में है। दलिय स्तर पर बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जो लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध और किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करते रही है। जिला कार्यकारिणी की बैठक नगर स्थित जिला प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अकलू राम ने किया।






संचालन पार्टी के जिला प्रधान महासचिव भोला नाथ सिंह ने किया। बैठक में संगठनात्मक कार्य के अंतर्गत बीएलए की नियुक्ति की प्रक्रिया कुछ दिनों से चल रही है जिसके प्रगति की समीक्षा की गई। इस बारे में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा 15 जनवरी को दही चूड़ा भोज के आयोजन का भी निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय जनता दल कैमूर द्वारा भ्रष्टाचार और अफसरशाही रिश्वतखोरी के खिलाफ सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में भभुआ विधायक भरत बिंद,रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह की उपस्थिति में बहुजन समाज पार्टी के जिला और विधानसभा स्तर के मजबूत पदाधिकारी राजद में शामिल हुए। इस मौके पर चंद्र मोहन पाल,जनार्दन उपाध्याय, लोरिक यादव, मुन्ना खान, सुभाष सिंह,बनारसी सिंह यादव, सुभाष यादव,गोपाल सिंह असलम अंसारी सहित कई मौजूद रहे।














सबसे ज्यादा पड़ गई