27 दिसंबर को सासाराम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे कैमूर के डीएम एसपी और वरीय अफसर
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सासाराम में आयोजित होने वाले सीएम के कार्यक्रम को लेकर कैमूर में भी पर सभी विभागों में तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को पटना प्रमंडलीय आयुक्त ने जिलाधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके अलावा जिले में मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन, गृह विभाग पक्की नाली गली ,लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान धान अधिप्राप्ति दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह उन्मूलन समिति सतत जीविकोपार्जन योजना संबंधी सभी प्रकार की तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।




























