- वंचितों को दूसरे डोज टीकाकरण की जानकारी देने के लिए प्रखंडों में बनाए गए वार रूम
किशनगंज /प्रतिनिधि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक लोगों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को एक बार फिर विभिन्न सत्र स्थलों पर कोरोना टीकाकरण महा-अभियान का आयोजन होगा। इसे लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस टीकाकरण महा-अभियान के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकर्मी कोरोना टीका से वंचितों को टीका देंगे। साथ ही दूसरे डोज़ सेे छूटे लोगों को टीकाकृत करनेे का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी टीकाकरण केंद्रों पर सत्र का आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। जिले द्वारा लाभार्थियों की संख्या का आकलन करते हुए पर्याप्त संख्या में सत्रों का आयोजन करते हुए प्रति सत्र कम से कम 150 लाभार्थियों को टीका देने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों एवम् बीडीओ को महाअभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी ने आमजन से सहयोग की अपील की:
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कोविड 19 टीकाकरण अभियान के दौरान ड्यू लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जायेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोविड 19 से बचाव का एक ही साधन है टीका । इसलिए टीका अवश्य लें। साथ ही सभी टीकाकर्मी, चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ तथा आपरेटर, जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक एवं कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सहायक संगठनों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है।
द्वितीय डोज वाले को प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा टीका :
गुरुवार को होने वाले महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में सभी स्तर पर संचालित किए जा रहे सत्रों का प्रत्येक स्तर पर सघन अनुश्रवण की जरूरत पर जोर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक तीन सत्र पर एक पर्यवेक्षक तथा 10 सत्र स्थलों पर एक सेक्टर अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। दूसरे डोज से वंचित लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवम् द्वितीय डोज वाले को सभी सत्र स्थलों पर टीका लगाने की व्यवस्था होगी।
ड्यू लिस्ट के अनुरूप महाअभियान का आयोजन :
जिले की आशा, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी, शहरी आजीविका सदस्य, पंचायत सदस्य, शिक्षकों आदि द्वारा ड्यू लिस्ट के अनुरूप लक्षित लाभार्थियों को महाअभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी है । उनके माध्यम से भी लाभार्थियों का उत्प्रेरण कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। महाअभियान के आयोजन के लिए सूक्ष्म कार्य योजना इस प्रकार तैयार की जानी है ताकि अधिक से अधिक संख्या में द्वितीय खुराक हेतु वंचित लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित हो सके।
प्रखंडों में बनाया गया है वार रूम :
डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न नए तरीके का उपयोग किया जा रहा है। अब टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए लोगों को सूचित करने के लिए सभी प्रखंडों में वार रूम बनाया गया है। जहां से पहले डोज लगा चुके उन सभी लोगों को फोन पर सूचना दी जा रही है जिसका दूसरा डोज लेने का समय हो चुका है। जिले में सभी प्रखंडों में वार रूम बनाया गया है । जहां से प्रतिदिन टीका से वंचित लोगों को फोन कर उन्हें दूसरे डोज का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा … Read more
- KishanganjNews:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जीजा-साले की मौत,शादी के दुसरे दिन ही उजड़ा परिवारसंवाददाता/किशनगंज /बहादुरगंज जिले में गुरुवार दोपहर बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर तेज रफ्तार … Read more
- बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत कई चेहरे पहुंचे विधान परिषदपटना: बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित उम्मीदवारों में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, बिहार सरकार … Read more
- अवैध खनन के खिलाफ किशनगंज में अब तक की सबसे बड़ी कारवाई,मचा हड़कंपडीएम और एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाया गया अभियानबालू लदे 12 ट्रक, 3 हाइवा सहित 1 ट्रैक्टर जप्त, 70 नाव को किया गया नष्ट सागर … Read more
- BiharNews:दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा किशनगंज पुलिस के हत्थे,दोस्त की मां को बनाया था हैवानियत का शिकारसुनसान स्थान पर हजरत अली ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे के दोस्त को महिला थाने की पुलिस ने … Read more
- दो नाबालिग लड़की लापता, तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बनबाड़ी गांव निवासी 13 वर्षीय दो नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 9 जून को पीड़िता मजेदा खातुन … Read more
- बहादुरगंज में तेज बारिश के बाद जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानीसंवाददाता/बहादुरगंज गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद बहादुरगंज नगर क्षेत्र के झांसी रानी चौक के निकट सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी जमा होने … Read more
- आइसक्रीम विक्रेता के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में सिपाही निलंबितसागर चंद्रा/किशनगंज आइसक्रीम विक्रेता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही को एसपी संतोष कुमार ने निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की जांच के आधार पर टाउन … Read more
- ट्रैक्टर टेलर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रैक्टर सहित तीन टेलर किया जब्तडंडखोरा/कटिहार – डंडखोरा पुलिस ने बीते दिनों क्षेत्र में घटित ट्रैक्टर-ट्रैलर चोरी मामले का खुलासा कर लिया है।मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज … Read more
- प्राकृतिक खेती अपनाने को लेकर कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा की ओर से विकास भवन सभागार में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषक जागरूकता कार्यक्रम … Read more
- हजारों किसानों की राह आसान करेगा मनरेगा का आरसीसी कलवर्ट,4 किमी की दूरी घटकर 400 मीटर होगीबरारी/कटिहार – बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित सिमरतल्ला गांव में मनरेगा योजना के तहत बन रहे आरसीसी कलवर्ट से हजारों किसानों और ग्रामीणों को सीधा लाभ … Read more
- KatiharNews:युवक की गला रेतकर हत्या,एफएसएल टीम जांच में जुटीकई एंगल से पड़ताल समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के छोहार पंचायत में एक युवक की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान छोहार … Read more
- तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायलकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर देवीपुर ढाबा सुतारा के पास गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में … Read more
- ईट सोलिंग सड़क जर्जर, ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाईमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र से मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच छोटी मोहनपुर काली स्थान मोहनपुर से नवटोलिया बिशनपुर जाने वाली सड़क आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद … Read more




























