किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत चिल्हनियाँ पंचायत के वार्ड नम्बर 09 स्थित सुहिया हाट टोला में जल जीवन हरियाली योजना अन्तर्गत नल जल योजना का कार्य सिर्फ कागजों पर ही सिमट कर रह गया है। प्रखंड में अब तक इस योजना का लाभ किसी किसी को मिल पाया है।अधिकांश जगहों पर अभी जल नल योजना के तहत निर्माण हो रहे पानी टंकी अर्धनिर्मित है।जिससे सरकार द्वारा लाखों खर्च करने के बाद भी लोगों को इस योजना का लाभ अबतक नहीं मिल रहा है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण स्थानीय ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय ग्रामीण ने अर्धनिर्मित पानी टंकी को चालू कराने को लेकर विभाग से सुधि लेने की मांग की है।उन्होंने विरोध जताया और संबंधित विभाग से जल्द हर घर को नल से शुद्ध जल मुहैया कराने की माँग की गई। महिला नेत्री सीता देवी, अणामिका देवी, तारा देवी, निलम देवी,मुन्नी देवी, ममता देवी, भारती देवी, सुलोचना देवी,सरिता देवी, अंजू देवी,रेणु देवी आदि महिलाओं का कहना है कि नल कहीं कहीं घरों में लगा है ,पर आज तक उसमें जल नहीं आया है।यह संवेदक के तरफ से घोर लापरवाही है।
महिलाओं का कहना है कि सरकार द्वारा लाखों की लागत से बन रही पानी टंकी केवल शोभा की वस्तु मात्र है। गौरतलब है कि संवेदक और संबंधित विभाग के उदासीन रवैये के कारण ग्रामीणों को नल का शुद्ध जल आज तक नसीब नहीं हुआ है। विशेष कर गांव की महिला सबसे ज्यादा नराज है। कारण उन्हें खाना बनाने से लेकर कपड़ा साफ करने में दिक्कतों का भारी सामना करना पड़ता है।इस आयरन युक्त पानी से कपड़ा सही से साफ नहीं हो पाता है। जिस कारण आज भी महिलाओं को कपड़ा धोने और स्नान करने के लिए नदी या तलाबों में जाना पड़ता है। महिलाओं की पिड़ा को देखने वाला कोई नहीं है। नल से शुद्ध जल मिलने की जो भी आशा महिलाओं में जगी थी। वो आशा भी अब टूटने लगी है। मजबुरी बस यह लौह युक्त पानी पीने व खाना बनाने के लिए प्रयोग करना पड़ता है। परिवार के लोग यह पानी के सेवन करने से अक्सर पेट की बिमारियों से ग्रस्त रहते हैं। उनके कमाई का एक हिस्सा तो बिमारियों के इलाज पर हीं खर्च हो जाता है।जिससे परिवार की माली हालत सुधरने के बजाय दिन- प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है।
चिल्हनियाँ पंचायत के सुहिया हाट टोला, चिल्हनियाँ,सुहिया,देवरी, हाटगाँव,खर्रा,बभनगामा, पुरन्धा, चैनपुर,पंखाबाड़ी, बेतबाड़ी आदि गांवों मेंं पाइप बिछाने का कार्य भी अधूरा है। इस तरह से कार्य में शिथिलता रहने से जल नल योजना को चालू होने में वर्षों का समय लग सकता है। क्षेत्र में जल नल योजना के तहत दर्जनों पानी टंकी का निर्माण हुआ है,लेकिन किसी टंकी में अभी पानी नहीं छोड़ा गया है।जिससे स्थानीय ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण कहते हैं कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना संवेदक व विभाग की लापरवाही के चलते बिल्कुल दम तोड़ चुकी है।संवेदक द्वारा शिथिलता बरती जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों में बुद्धिजीवी महिलाओं ने जिलाधिकारी पदाधिकारी से जल नल योजना के तहत निर्माणाधीन जल मीनार की सुधि लेने की मांग की है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर … Read more


























