गुरुवार ,9/12/2021,तिथि : षष्टी,विक्रम संवत :2078,पक्ष :शुक्ल ..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें।
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपके ईमानदारी से प्रभावित होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। साथ ही उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।
वृष राशि :आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आयेगा। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनका ट्रान्सफर उनके मनचाही जगह पर होगा। आज आपका ध्यान अध्यात्म की तरफ रहेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आज पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आज आपका कोई दोस्त आपसे आर्थिक मदद मांगेगा।

मिथुन राशि :आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने का कोई नया रास्ता अपनायेंगे, जिससे आपका व्यापार और बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि :आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए ज्यादातर काम धीरे- धीरे करके पूरे होंगे। आप दोस्तों के साथ किसी खास मामले पर बातचीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज आप प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे, जिसमे आपको घर वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन उमंगों से भरपूर रहेगा। लवमेट्स में मीठी नोक-झोक होगी।
सिंह राशि :आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी परेशानियों का समाधान निकलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा होगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपके जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी।
कन्या राशि :आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। अगर किसी नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है।
तुला राशि : आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उस विषय के जानकर लोगों से सलाह लेकर ही शुरू करें। ऑफिस में काम अधिक होने से आज आपको अपना काम पूरा करने में थोडा वक्त लगेगा। किसी मंदिर में भगवन के दर्शन के लिए जाएंगे। वाणी पर संयम रखे, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।
वृश्चिक राशि :आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कहीं परफॉरमेंस करने का मौका मिलेगा। ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को आज फायदा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपके काम पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने पर सभी की वाहवाही का आप पात्र बनेंगे।
धनु राशि :आज आपका दिन शानदार रहेगा। रुके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी, जिससे काम पूरा हो जायेगा। साथ ही आज कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज घर के किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।
मकर राशि :आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज ख़त्म होगा। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आज आप अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे, जिससे जीवनसाथी का भरोसा और बढे़गा।
कुंभ राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपनी काबिलियत से सभी काम को आप सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम बना रहेगा। आज जीवनसाथी को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कहीं होने वाले सामाजिक समारोह में बुलाया जायेगा, जहां आपके विचारों को महत्व दिया जायेगा। लवमेट्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मीन राशि :आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप किसी मामले में बड़ा निर्णय लेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी। कारोबारियों को कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। लवमेट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने … Read more


























