किशनगंज /अब्दुल करीम
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में आज जिले के कोचाधामन प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई है। वहीं जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया है।डीएम ने कोचाधामन प्रखंड के बगलबारी पंचायत अंतर्गत बीईपी प्राo विद्यालय बस्तकोला, (बूथ संख्या 261),उच्च मध्य विद्यालय,मस्जिद गढ़(बूथ संख्या 250,251), नजरपुर पंचायत के मदरसा बूढ़ीमारी(बूथ संख्या 303)तथा सोंथा पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय ,अबसार टोला पुनास (मतदान केंद्र संख्या 72), उच्च मध्य विद्यालय बैरागपुर में बने मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे ।साथ ही, अन्य कई मतदान केंद्रों पर भी डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने औचक रूप से विधि व्यवस्था समेत मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

मालूम हो कि डीएम के द्वारा मतदान संख्या 261, 250,251और 303,72,78 का निरीक्षण किया गया। यहां शांतिपूर्ण माहौल में महिला एवं पुरुष मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जा रहा था। लोगो को पूरे जोश और खुशनुमा माहौल में मतदान करते हुए देखा गया। निरीक्षण के समय तक सभी बूथ पर पहचान पत्र के साथ लंबी कतार में मतदाताओं को मतदान करते हुए देखा गया।इसी प्रकार अन्य बूथ पर भी शांतिपूर्ण मतदान पाया गया।डीएम ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मतदाता और प्रतिनियुक्त कर्मी सभी वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे। पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं मतदाताओं से बातचीत कर फीडबैक लिया तथा उनके पहचान पत्र को देखा।जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए ।ताकि सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त होकर कर सके।
मालूम हो कि सुबह से ही पंचायत आम निर्वाचन 2021 का मतदान शांतिपूर्ण, स्वच्छ पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न किया जा रहा है। डीएम, एसपी ,एसडीएम और एसडीपीओ समेत आला अधिकारी के द्वारा पूरे मतदान प्रक्रिया का अनुश्रवण किया जा रहा है तथा बूथ पर जाकर विधि व्यवस्था का संधारण कर रहे है।बूथ पर निरीक्षण के समय डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति बिना पहचान पत्र बूथ पर प्रवेश न करें,सुरक्षाकर्मी सतर्क होकर कर्तव्य निर्वहन करें।किसी भी अप्रिय घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए तुरंत कार्रवाई करें।सभी मतदान केंद्र के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू है।अनावश्यक भीड़ नहीं लगाएं।कोई भी अभ्यर्थी या प्रतिनिधि गलत कार्य ,मतदाताओं को प्रभावित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायगी।

डीएम ने बीडीओ -सह- निर्वाची पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान केंद्रों पर जरनेटर की व्यवस्था ,लाइट की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए । जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक के माध्यम से मतदान किया जा रहा है ।अगर गलत मतदाता बायोमेट्रिक में पकड़े जाते हैं, तो उन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस संबंध में बायोमेट्रिक में बूथ पर गलत ढंग से वोट देने का प्रयास करते हुए पकड़े गए लोगो पर निश्चित रूप से भा. द. वि. और पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायगी। कई बूथ पर प्रतिनियुक्त बायोमेट्रिक कर्मी से जिलाधिकारी ने टैब संचालन और सत्यापन की प्रक्रिया को परखने के क्रम में उन्हें टैब व ओटीजी के अतिरिक्त अन्य कोई डिवाइस अपने साथ नही रखने का निर्देश दिया। इसी प्रकार कोचाधामन प्रखंड के अति संवेदनशील 36 बूथ पर तीसरी आंख के द्वारा अर्थात लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा निगरानी की जा रही है।
डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि मत की गोपनीयता अक्षुण्ण रखें और गोपनीयता भंग होने की स्थिति में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करें। जिला पदाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है और कहीं से भी किसी तरह कि गड़बड़ी की खबर नहीं है उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए तमाम व्यवस्था की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि कि मतदान प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दे की दोपहर तीन बजे तक प्रखंड में कुल 60.32% मतदान हुआ है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र … Read more


























