जिले में लक्ष्य के आलोक में 67.4 प्रतिशत लोगो का टीकाकरण
कोविड टीकाकरण महा-अभियान को लेकर डीएम ने की अपील
किशनगंज /प्रतिनिधि
कल कद्दू भात के साथ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत हो जाएगी । वहीं जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छठ पर्व के दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने भी जिलेवासियों को लोक आस्था का महापर्व छठ की सुखद एवं सुरक्षित त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिया कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की अपील की है। अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि त्यौहार की शुरुआत के साथ ही यह जरूरी है कि स्वयं तथा अपने नजदीकियों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाये और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है की सभी लोग टिका लगवाने के साथ ,मास्क का नियमित उपयोग, हाथों का साबुन पानी से धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर कम से कम समय व्यतीत करना आदि है।
शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए जिलाधिकारी ने की अपील
जिले में अभी भी कई इलाके टीकाकरण के मामले में पिछड़े हैं। जागरूकता की कमी सहित अन्य कई वजहों से इन इलाकों में टीकाकरण को लेकर लोगों में दिलचस्पी का अभाव है। लिहाजा टीका के आच्छादन मामले में ये इलाके कमतर साबित हो रहे हैं। लिहाजा ऐसे इलाकों में टीकाकरण को गति देने के लिये जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अगुआई में विशेष पहल को लेकर रणनीति तैयार की गयी है। जिले के 268 चिह्नित इलाकों में शतप्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए 07 नवम्बर को आयोजित महा टीकाकरण अभियान में जिलाधिकारी की अगुआई में इन इलाकों में विशेष अभियान का संचालन किया जाना है। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिलावासियों से अपील की है कि समाज को कोरोना की तीसरी लहर से सुरक्षित रखने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है।इसलिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए। “एक अधूरा दो से पूरा” टीकाकरण के पूर्ण होने का संदेश विभागीय अधिकारी व कर्मी जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने सामूहिक सहयोग से अभियान के शतप्रतिशत सफल होने का भरोसा दिलाया और इससे समाज का और प्रशासन दोनों को ही लाभ होगा। साथ ही सभी टीकाकर्मी, चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ तथा आपरेटर, जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक एवं कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सहायक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों के साथ धर्मगुरु व क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों एवं जीविका, आशा, आंगनबाड़ी सेविका सहित शिक्षक, आवास सहायक, विकास मित्र सहित अन्य से इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है।
महाभियान के माध्यम से जिले भर में शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जिले में टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों की सहूलियत के मद्देनजर जिले में 50 हजार टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुल 268 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत 42, दिघलबैंक में 34, किशनगंज ग्रामीण में 20, किशनगंज शहरी क्षेत्र में 09, कोचाधामन में 48, पोठिया में 44 , टेढ़ागाछ में 25, तथा ठाकुरगंज में 46 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों में कुल 275 एएनएम् वैक्सीनेटर , 245 वेरिफायर तथा 104 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं।
जिले में लक्ष्य के आलोक में 67.4 प्रतिशत लोगो का टीकाकरण
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताते हैं कि फिलहाल टीकाकरण के जरिये या पूर्व में संक्रमित लोगों की प्रतिरोधी क्षमता अर्जित करने से ही उम्मीदें बांधी जा सकती है। जिले में अभी भी लक्ष्य के आलोक में 67.4 प्रतिशत लोग टीकाकरण ले पाए है और 32 प्रतिशत लोग टीकाकरण से वंचित हैं, तथा बच्चों का भी टीकाकरण नहीं हुआ है , छठ जैसे त्यौहार अभी सामने हैं। वही पंचायत चुनाव को लेकर चिंताएं व्याप्त हैं। इसलिये टीकाकरण जो जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शुमार है इसके लिये आम लोगों का उचित सहयोग भी अपेक्षित है।ऐसे में आम जिलावासियों को लगातार सावधानी बरतनी होगी । जिले की अधिकांश आबादी जब तक शतप्रतिशत टीकाकरण नही हो जाता और इस वायरस के विरुद्ध प्रतिरोधी क्षमता हासिल नहीं कर लेती तब तक हमें सावधानी बरतनी होगी । इसलिए आज होने वाले महाटीकाकरण अभियान के जरिये जिले के चिह्नित उन इलाकों में जहां ज्यादा लोगों ने टीका लेने से इंकार किया था, वहां जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार इन इलाकों में आशा , स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी संस्था के द्वारा लोगों को टीका के महत्व को समझया गया है। साथ ही इसी स्थान में विशेष अभियान का संचालन किया जाना है।
अन्य प्रदेशो के टीकाकरण से वंचित लोग जरूर लें टीका: जिलाधिकारी
07 नवंबर को होने वाले कोरोना टीकाकरण महाअभियान को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा महाअभियान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिले में कुल 268 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इस महाअभियान में पहले और दूसरे डोज का भी टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए अलग-अलग सत्र निर्धारित किए गए हैं। जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं कराया है वे लोग टीकाकरण जरूर करवा लें। खासकर वैसे लोग जो टीकाकरण से वंचित हैं और चुनावी गतिविधियों में भाग ले रहे हैं ,उन्हें टीकाकरण जरूर करवा लेना चाहिए। इस दौरान ऑन स्पॉट टीकाकरण को लेकर सभी जरूरी इंतजाम होंगे। ताकि लाभुकों का टीकाकरण भी किया जा सके। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ धर्मगुरु व क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को आमंत्रित किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी काफी … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके सहयोगियों पर … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा निवासी रमेश … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज और … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना अध्यक्ष रितेश कुमार … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली नहीं रहने से … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे बाल श्रम के … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित धमक … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। परंतु बोरा पिचिंग … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित सभी सदस्यों … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री के अध्यक्ष मनोज … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च … Read more
- KishanganjNews:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जीजा-साले की मौत,शादी के दुसरे दिन ही उजड़ा परिवारसंवाददाता/किशनगंज /बहादुरगंज जिले में गुरुवार दोपहर बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर … Read more
- बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत कई चेहरे पहुंचे विधान परिषदपटना: बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित उम्मीदवारों में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री निशांत … Read more
- अवैध खनन के खिलाफ किशनगंज में अब तक की सबसे बड़ी कारवाई,मचा हड़कंपडीएम और एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाया गया अभियानबालू लदे 12 ट्रक, 3 हाइवा सहित 1 ट्रैक्टर जप्त, 70 नाव को किया गया नष्ट सागर चंद्रा/किशनगंज अवैध बालू … Read more
- BiharNews:दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा किशनगंज पुलिस के हत्थे,दोस्त की मां को बनाया था हैवानियत का शिकारसुनसान स्थान पर हजरत अली ने जबरन महिला के साथ दुष्कर्म किया। सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले बेटे के दोस्त को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। … Read more
- दो नाबालिग लड़की लापता, तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बनबाड़ी गांव निवासी 13 वर्षीय दो नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 9 जून को पीड़िता मजेदा खातुन और परवीन स्कूल … Read more
- बहादुरगंज में तेज बारिश के बाद जलजमाव, राहगीरों की बढ़ी परेशानीसंवाददाता/बहादुरगंज गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद बहादुरगंज नगर क्षेत्र के झांसी रानी चौक के निकट सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और … Read more


























