दिसंबर माह के अंत तक जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की प्रक्रिया को बना रखा है आसान
7 नवम्बर को शतप्रतिशत टीकाकरण की लिए चलेगा महाअभियान
जीविका दीदियों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये करें विशेष पहल
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना की दूसरी लहर भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन तीसरी लहर नहीं आए इसे लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि अभी जिले में कोरोना के 10 एक्टिव मरीज हैं। माह दिसम्बर तक शतप्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में छठ पूजा पर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर महाअभियान जारी है । वहीं आगामी छठ पर्व तक जिले में प्रतिदिन 5500 से अधिक लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य रखा गया है।
07 नवम्बर को 50 हजार टीकाकरण के लक्ष्य के साथ महाभियान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रायः देखा जा रहा है कि छठ पूजा के समय खरीदारी करते वक़्त लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। कई लोग नाक, मुँह नहीं ढक रहे व सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं कर रहे हैं। वहीँ बाहर से आने वाले प्रवासियों से भी कोविड का खतरा बना रह रहा है। ऐसे में परिवार, समाज की सुरक्षा के मद्देनजर मास्क का प्रयोग नहीं करना मुनासिब नहीं है। मौके पर सीएस ने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, व सार्वजनिक स्थानों पर कोविड जाँच व टीकाकरण की सुविधाएं उपलब्ध है। जाँच जरूर कराएं। साथ ही जो भी लोग टीके से वंचित हैं, वे लोग टीकाकरण अवश्य कराएं।
अन्य प्रदेश से आनेवाले परिजन पर विशेष ध्यान दे
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की जिले में कोरोना का प्रसार फिर से नहीं हो, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ आम आदमी को भी जागरूक होने की जरूरत है।बाहर से घर आने वालों पर परिजन नजर रखें। उनकी कोरोना जांच सुनिश्चित कराएं। उन्हें रास्ते में ही जानकारी दे दें कि जिले के बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है, इसलिए वहां से जांच कराकर ही घर आएं। अगर वह जांच कराकर नहीं आते हैं तो घर आने से पहले उनकी सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच जरूर करा दें। जांच में अगर कोरोना की पुष्टि हो जाती है तो आइसोलेट कर दें और चिकित्सकीय सलाह के मुताबिक रहने के लिए कहें। ऐसा करने से बाहर से आने वाले लोगों से किसी स्थानीय व्यक्ति में कोरोना का प्रसार नहीं होगा।
शत-प्रतिशत जीविका दीदियों के टीकाकरण का करें प्रयास :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा अब तक जिले में संचालित टीकाकरण अभियान की सफलता में जीविका दीदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे भी उनसे ऐसी ही उम्मीद की जाती है। अभियान के दौरान जीविका दीदी लोगों से घर-घर संपर्क स्थापित कर लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित करें व उनका टीकाकरण सुनिश्चित करायें। उन्होंने दीदियों को अपना व अपने परिवार का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत जीविका दीदियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराना हमारा लक्ष्य है। दिसम्बर माह के अंत तक सभी शतप्रतिशत जीविका दीदियों के टीकाकरण सुनिश्चित कराये जाने को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये है।
पहला टीका दूसरे शहर में लिया हो तो दूसरा टिका यहाँ भी ले सकते है ।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम कहते हैं कि लोगों के मन में किसी भी तरह की दुविधा नहीं रहनी चाहिए। अभी त्यौहार को लेकर बड़ी संख्या में बाहर से लोग आए हैं। सारा रिकॉर्ड पोर्टल पर उपलब्ध रहता है। यदि आपने पहला टीका ले लिया है तो आपको दूसरा टीका ही दिया जाएगा। जब आप दूसरा टीका ले लेंगे तो आपकी टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसका रिकॉर्ड भी पोर्टल भी अपलोड हो जाएगा। इसलिए यदि आपने पहला टीका दूसरे शहर में लिया हो और आपका समय पूरा हो गया हो तो संकोच नहीं करें। अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द दूसरा टीका ले लें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़ा किशनगंज का युवक, 25 लाख का गांजा बरामद,दो तस्कर गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज फिल्मी अंदाज में वाहन का पीछा कर पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पुलिस जिले की स्पेशल क्राइम यूनिट और चाकुलिया थाना पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों … Read more
- सीमावर्ती गांवों में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 458 पशुओं का हुआ उपचारकुलभूषण सिंह/ठाकुरगंज 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव धनतोला और डोरिया में नि:शुल्क पशु चिकित्सा जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में … Read more
- KishanganjNews:मेनका की मौत मामले का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन,मौसेरे भाईयों के साथ गई थी नदी किनारे,स्नान करने के दौरान डूबने से हुई थी मौतसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस ने डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय मेनका कुमारी की मौत मामले का सफल उद्भेदन किया है। वैज्ञानिक अनुसंधान और पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि घटना के दिन मेनका अपने दो … Read more
- हाटगांव पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक, 16 जून को मिलेगा योजनाओं का लाभटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की हाटगांव पंचायत में आगामी 16 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को पंचायत सरकार भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार, पांच भूमि विवादों का ऑन द स्पॉट निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि संबंधी जनसमस्याओं एवं जमीनी विवादों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी शशि कुमार … Read more
- टेढ़ागाछ में सात मदरसों का औचक निरीक्षण,शैक्षणिक व्यवस्था व मध्याह्न भोजन की हुई जांचटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित मदरसों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार एवं प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार … Read more
- गोबरा घाट कमला धार में पुल निर्माण की मांग,विधायक ने किया निरीक्षणमनसाही/कटिहार – पंचबरगा – गोबरा घाट बांस पुल का मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह पंचवर्गा गांव पहुंच कर गोबर घाट बांस पुल का निरीक्षण किया और जल्द ही यहां पुल निर्माण को लेकर आवश्यक पहल … Read more
- पर्यावरण दिवस पर पंचायतों में हुआ ग्रामसभा का आयोजनडंडखोरा/कटिहार -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।जिसमें पंचायत सचिव सहित अन्य लोगों ने बढती गर्मी का कारण पर्यावरण असंतुलन बताया।बताया कि भौतिक संसाधन,बढती जनसंख्या एवं … Read more
- नवविवाहिता को उठाने की कोशिश का आरोप, एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा; गांव में तनावमनसाही (कटिहार): मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत स्थित संगतीबाड़ी गांव में शनिवार देर रात कथित रूप से नवविवाहिता को उठाने की कोशिश के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। घटना के … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली गयी तीन जागरूकता रथकटिहार – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से चेयरमैन के नेतृत्व मे लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु तीन जागरूकता रथ निकाली गई। चैयरमैन डॉक्टर रंजना झा ने इस दिवस पर प्रकाश डालते हुए … Read more
- शराब सेवन के आरोप में चार गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी से प्राप्त दिशानिर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में शराब तस्करी व नशे के सौदागरों के विरुद्ध ताबडतोड एक्शन जारी है। थानाध्यक्ष श्री झा … Read more
- रेलवे कोशी ग्रीन गोल्फ क्लब परिसर में किया गया पौधारोपणकटिहार – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेलवे कोशी ग्रीन गोल्फ क्लब कटिहार परिसर में पूसी रेलवे स्काउट गाइड फेलोशिप कटिहार मंडल के सचिव गणेश ठाकुर एवं कटिहार मंडल रेल अधिकारी एवं कर्मचारी यातायात … Read more
- CrimeNews:स्मैक व नगदी के साथ दो गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – नशे के धंधेबाजों पर नकेल कसने की दिशा में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा की अगुवाई में कार्रवाई जारी है. इसी कडी मे मनिहारी थाना पुलिस ने मनिहारी नगर थाना क्षेत्र वार्ड संख्या … Read more
- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत,किसानों व पशुपालकों के चेहरे खिलेहसनगंज /कटिहार -शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। बारिश … Read more
- मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान राशि का किया गया भुगतानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के धुरीयाही पंचायत में विगत दिनों शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गयी थी। अंचल पदाधिकारी निहारिका राय ने तत्परता दिखाते हुए मृतक के आश्रित को सरकार द्वारा दी … Read more
- विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,वाहन जब्तकदवा/कटिहार – शराब तस्करी के विरुद्ध कदवा पुलिस ने फिर से बड़ी सफलता पाई है।काले स्कार्पियों में ले जा रहे 177 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा है। और की स्कॉर्पियो … Read more
- नगर निगम की विशेष बैठक में एसडब्लूएम रूल्स -2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरकटिहार – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में विभागीय निर्देशानुसार एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित … Read more
- अररिया: जिले के प्रभारी मंत्री ने मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में की पूजा अर्चना, सुख समृद्धि की कामना -प्रभारी मंत्री के साथ जिला के कई अधिकारी थे मौजूद -नानू बाबा ने सभी को चुनरी व माला पहना कर दिया आशीर्वाद अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट अररिया के प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र … Read more




























