जब भी मौका आया नौशेरा ने दुश्मनों को दिया करारा जवाब -पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद जवानों के परिजनों का किया सम्मान
नौशेरा में पीएम मोदी ने किया वृक्षारोपण
वीर जवानों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर पीएम मोदी ने मनाई दीपावली
जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौशेरा में सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली मनाई।हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी ने दीपावली की खुशियां जवानों के साथ बांटा है । पीएम मोदी के हाथो से मिठाई खा कर देश के वीर जवानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । वही इस मौके पर पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं फिर आप के बीच आया हूं। आज फिर मैं आपसे नई ऊर्जा, नई उमंग, नया विश्वास लेकर जाऊंगा। मैं अकेला नहीं आया हूं, 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद आपके लिए लेकर आया हूं ।

पीएम मोदी ने कहा आज शाम को दीपावली का एक दीपक आपकी वीरता, शौर्य, पराक्रम, त्याग और तपस्या के नाम पर भारत का हर नागरिक उस दीपक की ज्योत के साथ आपको अनेक-अनेक शुभकामनाएं भी देता रहेगा ।उन्होंने नौशेरा में मौजूद जवानों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक में यहां की ब्रिगेड ने जो भूमिका निभाई थी वह देश के हर नागरिक को गर्व से भर देता है ।पीएम मोदी ने कहा रक्षा बजट का करीब 65% खर्च देश के अंदर ही खरीद पर खर्च हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा आज देश के अंदर अर्जुन टैंक बन रहे हैं, तेजस जैसे एयरक्राफ्ट भी देश के अंदर बन रहे हैं। विजयदशमी के दिन 7 ‘डिफेंस कंपनियों’ को राष्ट्र को समर्पित किया गया ।उन्होंने कहा कि आपके लिए सेना में आना एक नौकरी नहीं है। पहली तारीख को तनख्वाह आएगी, इसके लिए नहीं आए हैं आप। आपके लिए सेना में आना एक साधना है, जैसे कभी ऋषि-मुनि साधना करते थे, मैं आपके दिल के अंदर उस साधक का रूप देख रहा हूं। आप मां भारती की साधना कर रहे हैं ।
पीएम मोदी ने कहा आज हमें बदलती दुनिया, युद्ध के बदलते स्वरूप के साथ ही अपनी सैन्य शक्ति को भी बढ़ाना है। उसे नई ताक़त के साथ ढालना भी है। हमें अपनी तैयारियों को दुनिया में हो रहे तेज परिवर्तन के अनुकूल ही ढालना है ।पीएम मोदी को अपने बीच देखकर जवानों की खुशी का ठिकाना नहीं था । जवानों द्वारा लगाए गए भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारो से पूरी घाटी गुंजायमान हो गई ।वहीं इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने शहीद जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की और उनका सम्मान किया। साथ ही उन्होने वृक्षारोपण भी किया ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 केंद्रों पर … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी मरीजों को … Read more
- गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह गुप्त सूचना के आधार पर टेढ़ागाछ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार … Read more
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर ठाकुरगंज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ठाकुरगंज प्रखंड सभागार में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। पटना से आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभागार … Read more
- दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा, 50 हजार रूपये अर्थ दंड भी लगायासागर चंद्रा/ किशनगंज न्यायालय ने दुष्कर्म मामले के एक आरोपी को 12 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रूपये का अर्थ दंड भी लगाया है। अपर जिला एवं सत्र … Read more
- उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी,21 को हिरासत में लिया गयाउपद्रवियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में कई पुलिस कर्मी हुए घायल बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और उपद्रव के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।मालूम हो कि … Read more
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों और देशहित में उठाया गया नैतिक कदम : विजय कुमार मंडलअररिया/अरुण कुमार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए अररिया जिले के सिकटी से भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय कुमार मंडल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान … Read more
- बरारी नगर पंचायत कार्यालय में बिहार सरकार के एक सौ दिनों की उपलब्धियों का हुआ लाइव प्रसारणबरारी /कटिहार – बरारी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी के द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के … Read more
- जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों का हुआ निपटारामनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में शनिवार को अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि इस शिविर में कुल सात … Read more
- सीडीपीओ ने आजमनगर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – शनिवार को सीडीपीओ राजेश रंजन ने आजमनगर पंचायत के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों तथा बच्चों के अभिभावक से बात कर आंगनबाड़ी केंद्र में … Read more



















