किशनगंज /प्रतिनिधि
व्यवहार न्यायालय, किशनगंज में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम में संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने सुसंगत विचारों को रखा । श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, किशनगंज, श्री श्याम नाथ साह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, किशनगंज, श्री मधुकर प्रसाद गुप्ता, श्रीमती रचना कुमारी पैनल अधिवक्तागण एवं श्रीमती कुमारी गुड्डी, शिक्षिका ने अपने अपने विचार रखा जिनमें संयुक्त राष्ट्र के गठन व उसके उद्देश्यों पर चर्चा की ।
कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित के बाद “हम होंगे कामयाब” गीत से किया गया । कार्यक्रम के क्रम में विधि-विद्यार्थी की एक कविता “संयुक्त होकर बुराइयों से लड़े हम” का पाठ न्यायालय कर्मी सुश्री पिंकी कुमारी, श्रीमती सबिता कुमारी एवं अर्ध विधिक स्वयं सेवक सुश्री पूर्णिमा कुमारी एवं श्रीमती जोसना पॉल द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन श्री जितेन्द्र कुमार-1, पूर्व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज समप्रति अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम, किशनगंज द्वारा किया गया ।
श्री मनोज कुमार-1, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ने अपने संबोधन में यह दर्शाया कि संप्रभुता एवं नागरिकों के शांतिमय विकास हेतु शक्ति, शांति व संयम का संतुलन बनाकर प्रयोग करने की कला होनी चाहिए । उन्होंने उदाहरण देकर यह दर्शाया कि जैसे बांसुरी में फूंक मारना आसान है, परन्तु फूंक द्वारा सुमधुर ध्वनि निकालना एक कला है और बिना उस कला के बांसुरी नहीं बजायी जा सकती है । उसी प्रकार देश की संप्रभुता व शांति की रक्षा हेतु शक्ति व शांति के प्रयोग की कला आवश्यक है । उन्होंने यह दर्शाया कि विकास के साथ-साथ नैतिकता भी आवश्यक है और काल के अनुसार सतर्कता भी आवश्यक है । इस संदर्भ में उन्होंने एक कथा का तथ्य भी प्रस्तुत किया । उन्होंने नैतिकता के संदर्भ में भारतीय दर्शन के अनुसार नैतिक ज्ञान की भी चर्चा की साथ ही आदर्श संयुक्त राष्ट्र (Model United Nation) की चर्चा की, जिसका उद्देश्य शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय विधि, संयुक्त राष्ट्र की कार्य-प्रणाली, कूटनीति (Diplomacy) विषय को जोड़ना है ।
उन्होंने दर्शाया कि यह वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतराराष्ट्रीय शांति एवं विश्वास (International Year of Peace and Trust) के रूप में मनाया जा रहा है । उन्होंने श्रोताओं से अपेक्षा किया कि वे सभी संयुक्त राष्ट्र के संदर्भ में जागरूक रहें और लोगों के बीच जागरूकता भी फेलायें । उन्होंने सभी अतिथियों को इस अवसर पर शुभकामनाएँ दी । इस कार्यक्रम का संचालन श्री रजनीश रंजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय- सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अन्य न्यायिक पदाधिकरियों में श्री सुभाष चन्द द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय, किशनगंज भी उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम में अधिवक्तागण, शिक्षकगण एवं अर्ध विधिक स्वयं सेवक वगैरह उपस्थित थे । उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के राजीव दीक्षित द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके सहयोगियों … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा निवासी … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना अध्यक्ष रितेश … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली नहीं रहने … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे बाल श्रम … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। परंतु बोरा … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित सभी … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री के अध्यक्ष … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर … Read more
- KishanganjNews:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से जीजा-साले की मौत,शादी के दुसरे दिन ही उजड़ा परिवारसंवाददाता/किशनगंज /बहादुरगंज जिले में गुरुवार दोपहर बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित … Read more
- बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, पवन सिंह और निशांत कुमार समेत कई चेहरे पहुंचे विधान परिषदपटना: बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्वाचित उम्मीदवारों में भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह, बिहार सरकार में मंत्री … Read more
- अवैध खनन के खिलाफ किशनगंज में अब तक की सबसे बड़ी कारवाई,मचा हड़कंपडीएम और एसपी के नेतृत्व में अवैध बालू खनन के विरुद्ध चलाया गया अभियानबालू लदे 12 ट्रक, 3 हाइवा सहित 1 ट्रैक्टर जप्त, 70 नाव को किया गया नष्ट सागर चंद्रा/किशनगंज अवैध … Read more


























