मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था सनधारण करने के लिए चार स्तरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है ।
नवादा /रामजी प्रसाद एवं कुमार विश्वास
पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अवसर पर छः पदों यथा जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समिति के सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, ग्राम पंचायत के सदस्य, ग्राम कचहरी के सरपंच एवं ग्राम कचहरी के पंच हेतु दस चरणों में मतदान की तिथि निर्धारित है। पंचम चरण अन्तर्गत प्रखंड पकरीबरावां का मतदान कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा यश पाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक डी.एस. सावलाराम द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।
प्रखंड पकरीबरावां का मतदान दिनांक 24.10.2021 को 07ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक सम्पन्न होगा। मतदान को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु प्रखंड पकरीबरावां में संबंधित मतदान केन्द्रों पर जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पकरीबारामा सभी मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था सनधारण करने के लिए चार स्तरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो सक्रिय एवं भ्रमण करते हुए लगातार विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे ।
इसके पूर्व चार चरणों का मतदान/ मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। चार चरणों की अपेक्षा पांचवें चरण पकरीबरावां में सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारी की गई है ।चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल तैनात रहेंगे ।क्यूआरटी कहीं भी 2 मिनट के अंदर में पहुंच सकती है। सभी मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सिस्टम के द्वारा मतदाताओं की पहचान की जाएगी। यदि कोई मतदाता गलत ढंग से मतदान करना चाहेंगे तो तुरंत पकड़ में आएंगे और तत्काल जेल भेज दी जाएगी। बोकस मतदान करने की मंशा रखने वाले हो जाएं सावधान इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई है ।थाना स्तर क्यूआरटी में पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
ई0वी0एम0 कलस्टर सेंटर पर पकरीबरावां प्रखंड के 16 पंचायतों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वाहन जॉच हेतु चेक पोस्ट पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। संबंधित पंचायत में आवंटित मतदान केन्द्रों पर सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इंधन की व्यवस्था, रिजर्व ई0वी0एम0 का रख-रखाव, बोर्डर सिलिंग, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, संयुक्त ब्रीफिंग एवं अन्य कार्याें के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवष्यक कार्य हेतु निर्देषित किया गया है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य है एवं इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था के लिए भी निर्देषित किया गया है। पंचम चरण पंचायत आम निर्वाचन 2021 हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय के सभाकक्ष में स्थापित किया गया है ,जिसका दूरभाष नं0-06324-212142, अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष अनुमंडल कार्यालय, नवादा सदर में है जिसका नम्बर-06324-212226, एवं प्रखंड स्थित नियंत्रण कक्ष प्रखंड कार्यालय, पकरीबरावां में है जिसका नम्बर-7781008807 है। यह नियंत्रण कक्ष दिनांक 22.10.2021 के पूर्वा0 06ः00 बजे से दिनांक 24.10.2021 को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा एवं जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निषाम दस्ता, बज्र वाहन/अश्रु गैस दस्ता की व्यवस्था की गयी है।
दिनांक 24.10.2021 को पंचम चरण के अन्तर्गत पकरीबरावां प्रखंड में निर्धारित मतदान की तिथि को विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री वैभव चौधरी उप विकास आयुक्त नवादा एवं श्री अनिल कुमार पुलिस उपाधीक्षक (मु0) नवादा रहेंगे। उक्त पदाधिकारियों को निदेष दिया गया है कि वे विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से निरंतर सम्पर्क बनाये रखेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि सभी निर्देषों का अक्षरषः अनुपालन करना सुनिष्चित करेंगे।उक्त जानकारी डीपीआरओ नवादा के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा … Read more


























