• 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन
• योजना का लाभ देने के लिए छात्रों को दो वर्गों में विभाजित किया गया
• 18 साल से कम उम्र के छात्रों को ही मिलेगा लाभ
छपरा : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। यह योजना उन छात्रों की वित्तीय सहायता के लिए है, जिन्होंने कोविड में अपने माता-पिता दोनों को या फिर सरवाइविंग पेरेंट्स को खो दिया है। इसके अलावा लीगल गार्जियन को खोने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का फायदा लेने के लिए स्टूडेंट्स को 31 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। योजना का लाभ 18 साल से कम उम्र के उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिन्होंने 11 मार्च 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2021 के बीच अपने पेरेंट्स को खोया है। साथ ही पेरेंट्स की मौत के दिन आवेदकों की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए।
क्या है उद्देश्य:
इस योजना का उद्देश्य उन बच्चों की निरंतर तरीके से व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिन्होंने अपने माता-पिता को कोविड महामारी में खो दिया है। साथ ही इसका उद्देश्य उन बच्चों को स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनके कल्याण में मदद करना, उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना तथा 23 वर्ष की आयु होने पर वित्तीय सहायता के साथ उन्हें एक आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना भी है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन इन बच्चों को समेकित दृष्टिकोण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए गैप फंडिंग, 18 वर्ष की आयु से मासिक वृत्ति और 23 वर्ष की आयु होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान करने के माध्यम से सहायता प्रदान करती है।
परिजन न होने पर आवासीय विद्यालयों में होगा दाखिला:
योजना का लाभ देने के लिए छात्रों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। 4 से 10 वर्ष की आयु सीमा के बच्चों की पढ़ाई व समुचित देखभाल के लिए अलग गाइड लाइन जारी की गई है। जबकि 11 से 18 साल तक के किशोरों के लिए अलग गाइड लाइन बनी है। 4 से 10 साल या उससे अधिक आयु सीमा के बच्चे जिनके परिजन, परिवार का सदस्य, रिश्तेदार मौजूद नहीं हैं या फिर उन्हें अपने साथ रखने को तैयार नहीं हैं, या फिर बच्चा खुद उनके साथ नहीं रहना चाहता तो उन्हें कुछ समय के लिए किसी अन्य परिवार के साथ रखा जाएगा। यह विकल्प भी उपलब्ध न होने पर बच्चों को बाल देखभाल संस्थान में रखा जाएगा। जहां उनकी पढ़ाई व स्वास्थ्य संबंधी देखभाल होगी।
डीएम करा सकते हैं विद्यालयों में दाखिला:
जारी गाइड लाइन में कहा गया है कि ऐसे ही 11 से 18 साल की उम्र के छात्रों का दाखिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एकलव्य मॉडल स्कूल, सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय या किसी अन्य आवासीय विद्यालय में संबंधित जिले के डीएम करा सकते हैं। उनके छुट्टियों को दौरान डीएम के द्वारा सीसीआई या किसी उपयुक्त स्थान पर रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ:
सभी बच्चों को आयुष्मान भारत योजना (पीएम-जेएवाई) के तहत लाभार्थी के रूप में नामांकित किया जाएगा, जिसमें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत चिन्हित बच्चे को पीएम-जेएवाई के तहत लाभ मिले।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार के राज्यपाल के किशनगंज आगमन को लेकर सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा बैठक,अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/किशनगंज राज्यपाल सैयद अता हसनैन के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक … Read more
- सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों मे पसरा मातमबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दारुल उलूम चौक के समीप बीते गुरुवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना मे घायल मरीज का इलाज के दौरान मौत हो गयी। जहां पोस्टमार्टम उपरांत … Read more
- 12 घंटे में शूटआउट का खुलासा: अररिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 बदमाश गिरफ्तार, हथियार-बाइक जब्तअररिया /अरुण कुमार अररिया जिले में पुलिस के द्वारा अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड कारवाई की जा रही है। उसी क्रम में पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर भारत फाइनेंस के कर्मी … Read more
- फर्जी GST बिल पर कोयला तस्करी का खेल उजागर: किशनगंज SP संतोष कुमार की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, 4 गिरफ्तारकिशनगंज जिले में फर्जी जीएसटी कागजात के सहारे कोयला तस्करी के बड़े मामले का उद्भेदन पुलिस के द्वारा किया गया है।बता दे कि गलगलिया चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए चार कोयला लदे … Read more
- इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तारनेपाल से किशनगंज होते हैदराबाद तक फैला था साम्राज्य तेलंगाना पुलिस के सहयोग से रजा आलम की गिरफ्तारी के लिए जारी है छापेमारी किशनगंज पुलिस द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी कारवाई किशनगंज /राजेश दुबे किशनगंज पुलिस ने अवैध … Read more
- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे,दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठपबारसोई /कटिहार – रविवार दोपहर आई तेज आंधी-तूफान व बारिश से बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत स्थित निंधौर गांव में करीब एक दर्जन बिजली पोल गिरकर टूट गए। इससे निंधौर समेत दो … Read more
- कटिहार:घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,एक गिरफ्तारसमेली / कटिहार – भूमि विवाद में मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान चार दिन बाद मौत हो गई ।घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के मोरसंडा वार्ड नंबर 1 निवासी मसोमात … Read more
- कटिहार:आर्म्स एक्ट के तहत प्राणपुर थाना में तीन अपराधी पर मामला दर्जदो अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस तथा एक बाइक प्राणपुर पुलिस ने जप्त किया प्राणपुर /कटिहार — कटिहार – प्राणपुर एनएच 31 … Read more
- अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का अधिकारियों ने किया निरीक्षणअति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग … Read more
- कटिहार:स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी,गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देशबरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा कटिहार – रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। … Read more
- कलाओं का मुख्य उद्देश्य व्यक्तित्व रचना में सुंदर सकारात्मक दिशा देना – कौशिकचंडीगढ़ बोर्ड की क्रियात्मक वार्षिक मेधा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कटिहार – रंगन आर्ट क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक … Read more
- कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एनएच 81 सड़क जर्जर,राहगीर परेशानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के कुरेठा रेलवे स्टेशन से मनिया एन एच 81 तक कुल 4.150 किमी की सड़क पिछले कई माह से लगातार जर्जर एवं गड्ढे में तब्दील … Read more
- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो एसएम कालोनी से 7.37 ग्राम के साथ उन्नीस वर्षीय राहुल महतो ऊर्फ सुरेश महतो पिता मानिक … Read more
- कटिहार:विकास सिंह बने बीर कुंवर सेवा परिषद के अध्यक्ष,लोगो ने दी बधाईकटिहार – शहर के बीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबू वीर कुंवर सिंह सेवा … Read more
- देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार,भेजा गया जेलमनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के हसवर फोरलेन से दो लोगों को 39 लीटर देशी शराब के साथ रविवार को गिरफ्तारकर जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में मनिहारी थानाकांड … Read more
- कटिहार:एनएच 31 कुरसेला में फिर लगने लगा जाम,घंटों रेंगती रही गाड़ियांकुरसेला/कटिहार – कुरसेला में एनएच 31 पर एक बार फिर जाम की समस्या सिर उठाने लगी है। रोजाना सुबह-शाम जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी तक … Read more
- धारदार हथियार से महिला पर हमलाहालत गंभीर, दो आरोपी गिरफ्तारफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत स्थित वाहिद नगर गांव में घरेलू विवाद में हुए हिंसक झड़प बढ़ता ही जा रहा है। विगत रात वाहिद नगर गांव में अपने … Read more
- कटिहार में पूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं के साथ किया गया शौर्य संवादकटिहार – स्टेशन हेड क्वाटर कटिहार में शौर्य संबाद आयोजित कर भूतपूर्व सैनिक , सैनिकों तथा वीरनारियों की समस्या सुनी गई। कार्यक्रम में 39 भूतपूर्व सैनिक, 09 सैनिकों की विधवा और 01 … Read more




























