स्वास्थ्य के सभी सूचकों पर लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने एवं टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने सहित स्वास्थ्य मंत्री ने दिए कई निर्देश
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को निरंतर प्रयासरत है। समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ हीं नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा व अन्य कर्मी स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं । संसाधन के साथ-साथ मानव बल भी बढ़ाए गये हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले किशनगंज में अब स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से काफी बेहतर हुई है।
इसी क्रम में जिले के सदर अस्पताल को लक्ष्य प्रमाणीकरण सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। साथ ही कोरोना संक्रमण में जिले की स्थिति टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, किशोर-किशोरी कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, , टीबी नियत्रंण, अंधापन, गैर संचारी रोग, एएनसी जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,अस्पताल में प्रसव से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ,अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी , सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम , जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विस्वजित कुमार , यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ.अनिशुर रहमान ,केयर के प्रशनजीत प्रमाणिक, सिफार के जिला समन्वयक ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक आदि उपस्थित रहे।
ऑक्सीजन प्लांट ,सिटी स्कैन,डायलिसिस ,डिजिटल एक्स-रे ,दीदी की रसोई की सुविधा:
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय को बताया की जिले के सदर अस्पताल में कोरोना के तीसरी लहर से बचाव हेतु सदर अस्पताल के हर बेड तक ऑक्सीजन पहुचने के क्रम में मशीन लगकर तैयार है ।साथ ही, पाइप लाइन से सदर अस्पताल के हर बेड तक पहुंचाया दिया गया है। जिससे किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नही होगी। वही सिटी सकैन, डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे की सुविधा दी जा रही है ।इसके अलावा लेबर रूम में जहां पहले एक ऑक्सीजन कन्दनट्रेटर था वहीं अब पांच ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध है।
वही 80 बेड में ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य भी कराया गया है ।पैडल सेक्शन मशीन के जगह इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन महीन उपलब्ध किया गया है। वही मरीज को चिकित्सा के साथ-साथ शुद्ध एवं पौष्टिक सदर अस्पताल में दीदी की रसोई की शुरुआत होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ परिजनों को भी काफी सहूलियत मिल रही है । वही जिले में 04 सीएचसी, 03 पीएचसी 10 एपीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा कोविड से निपटने के लिए एक वर्ष के लिए सात डाक्टरों को नियोजन किया गया है। इसके अलावा मंगलवार , बुधवार एवं शुक्रवार को ई-संजीवनी के माध्यम से घर बैठे भी ओपीडी की सुविधा का जिले वासी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं| तथा टेली मेडिशिन का भी लाभ मिल रहा है ।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दिए अधिकारियो को निर्देश :
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य के अधिकारियो निर्देश देते हुए कहा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं खासकर ट्रेसिंग, स्क्रीनिंग, जांच, दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता के संबंध सामानों की खरीद व आपूर्ति में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। स्वास्थ्य के सभी सूचकों पर लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अस्पताल परिसर के साथ शौचालय की भी नियमित सफाई जरुरी है ।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 60 प्रतिशत लोगो ने कोरोना का प्रथम डोज लिया है, लेकिन सेकंड डोज को भी बढाने का निर्देश दिया गया है ,वही एम्बुलेंस , सिटी सकैन,डायलिसिस ,डिजिटल एक्स-रे , दीदी की रसोई का प्रचार प्रसार कर आम और गरीब लोगो तक इसकी सुविधा पहुचाने की बात कही तथा सदर अस्पताल में निर्मित ऑक्सीजन प्लांट से 30 अक्टूबर को सभी रोगीओ के लिए निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति बेडो तक कर दिया जायेगा ,वही जिले में सीएचसी, पीएचसी, एपीएचसी के निर्माण सम्बन्धी कार्यो को तेजी से करने के बात कही ।
इसके अलावा जिले में 7206 लोगो का इलाज आयुष्मान भारत कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा गोल्डन कार्ड निर्माण एवं सीएचसी तथा पीएचसी में तत्काल व्यवस्था के तहत 20 अतिरिक्त बेडो का निर्माण किया जायेगा , सदर अस्पताल में 10 पिकू वार्ड का निर्माण किया जायेगा इसके अलावा सभी लोगो तक बेहतर सुविधा पहुचाने के लिए हम प्रयत्नशील है ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सर्टिफिकेट दिया गया ।
उक्त समीक्षा बैठक में जिले में संक्रमण काल के समय आम लोगो को बेहतर सुविधा देने के लिए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ।
समीक्षा बैठक के बाद मंत्री श्री पांडे ने मीडिया को संबोधित करते हुए जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में खासकर कोरोना काम में डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना की। प्राथमिकता के आधार पर सेकंड डोज आधिकाधिक दिलवाने पर जोर दिया तथा लोगो से कोविड एप्रोप्रियट बिहेवियर जारी रखने का अनुरोध किया।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में लापता नाबालिग का शव बरामद,परिजनों ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने जमकर किया हंगामा13 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध स्थिति में शिवगंगा घाट से बरामद,गत 28 मई से थी लापता सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा से लापता 13 वर्षीय नाबालिग लड़की … Read more
- भूमि विवाद में महिला को बेरहमी से पीटा,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के मोहिउद्दीनपुर में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया … Read more
- बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े,जमकर चटकाई लाठियांसागर चंद्रा/ किशनगंजटाउन थाना क्षेत्र के माछमारा बर्तनिया टोला में बच्चों के झगड़े में बड़ों के कूद जाने से मामले ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। इस दौरान एक पक्ष … Read more
- दो पक्षो के विवाद मे एक व्यक्ति की हुई मौत,जाँच में जुटी पुलिसबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला थाना क्षेत्र के सुखानी गांव का है। … Read more
- बंद घर में भीषण चोरी,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज अज्ञात चोरों ने उत्तरपाली स्थित एसपी निवास के समीप एक बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुरक्षित क्षेत्र माने … Read more
- अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी की गर्दन में लगा तीरसंवाददाता: प्रतिनिधि पूर्णिया जिले में जमीन विवाद अब प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सीधे टकराव का कारण बनता जा रहा है। सोमवार को चम्पानगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर मौजा … Read more
- किशनगंज में स्वर्ण व्यवसाई से 60 लाख के आभूषण की छिनतई,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता:निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई से लाखो रूपये के आभूषण की छिनतई का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।पीड़ित दुकानदार गंगा प्रसाद … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में व्यवसायी की मौत, इलाके में शोक की लहरपूजा कक्ष में फंदे से लटका मिला शव संवाददाता /ठाकुरगंज संवाददाता /ठाकुरगंज नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या 06 स्थित निटालबस्ती में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे … Read more
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किशनगंज में हुआ जोरदार स्वागत,प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर समाज को बांटने का लगाया आरोपकिशनगंज /प्रतिनिधि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत किशनगंज पहुंचे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. शहर के महावीर मार्ग में होटल … Read more
- चोरी की नियत से घर में घुसे चोर को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कियाकिशनगंज /बहादुरगंज/निशांत चोरी की नियत से घर में घुसे एक युवक को गृह स्वामी द्वारा पकड़ कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पूरा मामला जिले … Read more
- ठाकुरगंज के तीन पंचायतों में सहयोग शिविर का हुआ आयोजनकिशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड की तातपौवा, दल्लेगांव और जीरनगछ पंचायतों में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं … Read more
- अररिया में रिश्तों का कत्ल:मां ने दामाद संग मिलकर की अपनी ही बेटी की हत्या. अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी.आरोपी गिरफ्तारअररिया/अरुण कुमार अररिया जिले में एक कलयुगी मां का घिनौना कृत उजागर हुआ है। जहां अपने ही दामाद के साथ अवैध संबंध की वजह से कलयुगी मां ने बेटी की … Read more
- कटिहार नगर निगम को मिली दो नई कॉम्पेक्टर गाड़ियाँ,मेयर, उपमेयर, नगर आयुक्त ने दिखाई हरी झंडीकटिहार -शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कटिहार नगर निगम की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है ।नगर निगम परिसर … Read more
- सुई-धागे से बदल रही तकदीर:“दीदी की सिलाई घर” बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया केंद्रसमेली /कटिहार – समेली प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत भवन में प्रतिष्ठा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, समेली द्वारा संचालित “दीदी की सिलाई घर” ग्रामीण महिलाओं के लिए … Read more
- एनएच-81 पर भीषण सड़क हादसा,खेरिया बाजार नहर के पास एक की मौत,एक गंभीर रूप से घायलकोढ़ा /कटिहार – कटिहार -गेड़ाबाड़ी मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया बाजार नहर के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। रात लगभग 10 … Read more
- जिले का वांछित फरार पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार,लोडेड पिस्पल व भारी मात्रा में जिंदा गोली बरामदकटिहार -नगर थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते पच्चीस हजार का ईनामी अपराधी लोडेड पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के … Read more
- कोढ़ा प्रखंड में दो स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित 141 आवेदनों में 136 का त्वरित निष्पादनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन की पहल पर दो स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर कोढ़ा नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में तथा … Read more
- नवाबगंज पंचायत की जर्जर सड़क निर्माण की मांग तेज,विधायक को सौंपा गया आवेदनमनिहारी /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज पंचायत की जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने … Read more
- सालमारी में मंदिर निर्माण को लेकर विधायक ने किया शिलान्यास, भक्तिमय हुआ माहौलसालमारी /कटिहार – सालमारी सोमवारी हटिया के निकट शिव मंदिर निर्माण को लेकर विधायक निशा सिंह ने शिलान्यास किया।पुजारी राजेश कुमार के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गयी।लोगों … Read more
























