दिल्ली /एजेंसी
केंद्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने आज जन योजना अभियान 2021- सबकी योजना सबका विकास और वाइब्रेंट ग्राम सभा डैशबोर्ड का शुभारम्भ किया।उन्होंने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए योजनाओं की तैयारी को जन योजना अभियान- 2021 पर एक बुकलेट और ग्रामोदय संकल्प मैगजीन के 10वें संस्करण का भी विमोचन किया।
शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पंचायत जमीनी लोकतंत्र का केंद्रीय बिंदु हैं। देश भर में 31.65 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, जिनमें से 14.53 लाख महिलाएं हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक बदलाव ला सकते हैं। पंचायतों की ग्रामीण भारत में परिवर्तन के लिए प्रमुख योजनाओं के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन में अहम भूमिका है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस साल के जन योजना अभियान को बेहतर जन भागीदारी के साथ चलाया जाना चाहिए और सहभागी योजना के भाग के रूप में होने वाली प्रत्येक गतिविधि से गांवों के सर्वांगीण विकास के सामान्य लक्ष्यों के लिए सभी नागरिकों के बीच सौहार्द और प्रतिबद्धता की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह हम सभी का दायित्व है कि देश की हर पंचायत को सोची-समझी ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करनी चाहिए, जिससे गांव आगामी वर्ष में समावेशी और स्थायी विकास हासिल कर सकें।”
श्री गिरिराज सिंह ने सार्थक और जवाबदेह ग्राम सभाओं की तत्काल जरूरत, धन के सही इस्तेमाल, पंचायतों द्वारा खुद के स्रोतों से राजस्व जुटाने, नवाचार और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल, ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल विभाजन को दूर करने, पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सभी प्रमुख कार्यक्रमों के जरिए उपलब्ध सभी संसाधनों के मिलन और महिला सशक्तिकरण व आय पैदा करने वाली गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी के लिए पंचायत-महिला स्वयं सहायता समूहों के मेल को मुख्यधारा में लाने पर भी जोर दिया।
केंद्रीय पंचायती राज राज्यमंत्री श्री कपिल पाटिल ने सुझाया कि पंचायतों की आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए पंचायतों को आवंटित धन से संपत्ति का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने ग्राम सभाओं को और ज्यादा जीवंत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए जरूरी है कि जनता को जागरूक किया जाए और लोगों के मन में भरोसे और आत्मविश्वास की भावना पैदा की जाए। ग्राम सभा को मजबूत करना, देश में लोकतंत्र की रीढ़ को मजबूत करने के बराबर है।
इन प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने इस बात पर जोर दिया कि जन योजना अभियान के तहत पंचायतों की विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया में सभी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। ये भी जरूरी है कि गांवों में विकास कार्यों को अपने संसाधनों से कराने पर भी ध्यान दिया जाए।
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लागू की जा रही तमाम योजनाओं के उचित मेल की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं के मेल से ग्राम पंचायत विकास योजनाएं कैसे तैयार की जाती हैं, इस पर आने वाले दिनों में सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री सुनील कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर 2021 से सभी राज्यों में जन योजना अभियान शुरू किया जा रहा है और सभी संबंधित मंत्रालयों/विभागों और राज्यों ने इस अभियान में सक्रिय समर्थन और भागीदारी का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल कोविड-9 महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद, जन योजना अभियान को कोविड-19 प्रोटोकॉल / दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सुचारू रूप से चलाया गया था। उन्होंने कहा, “ये बड़े सुकून की बात है कि बीते साल 2.56 लाख पंचायतों ने अपने जीपीडीपी को जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड किया था। हमें भरोसा है कि इस साल भी 100% पंचायतें जन योजना अभियान में भाग लेंगी। आज एक जीवंत ग्राम सभा डैशबोर्ड भी लॉन्च किया गया है और ये डैशबोर्ड ग्राम सभा की बैठक, ग्राम पंचायत की स्थायी समिति की बैठक, निर्वाचित पंचायत के जनप्रतिनिधियों की पूरे साल बैठक के जरिए अधिकतम भागीदारी बढ़ाने में भी मदद करेगा।”
संयुक्त सचिव श्रीमती रेखा यादव ने जन योजना अभियान-2021 पर विस्तृत प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान जन योजना अभियान, योजना प्रक्रिया, पिछले अभियानों से सीख, एमओपीआर के हस्तक्षेप और पहल, उपलब्ध संसाधन, क्षमता निर्माण और पंचायतों को समर्थन के अनूठे तत्वों पर प्रकाश डाला गया।
अभियान के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए पंचायत विकास योजनाओं को तैयार करने के लिए ग्राम सभा की बैठकें आयोजित की जाएंगी। देश में ग्राम पंचायतों की संख्या को देखते हुए यह अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला आदि समाज के कमजोर वर्गों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
मालूम हो कि पंचायत विकास योजना का उद्देश्य प्रभावी ग्राम सभा में डीएवाई-एनआरएलएम के तहत पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और एसएचजी महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है ग्राम पंचायत कार्यालय में सभी कार्यक्रमों का जनसूचना अभियान चलेगा। संरचित ग्राम सभा की बैठकें 2 अक्टूबर 2021 – 31 जनवरी 2022 तक आयोजित होंगी, जिसमें 29 क्षेत्रों – कृषि, भूमि सुधार, लघु सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य पालन, सामाजिक वानिकी, लघु वन उपज पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं / पर्यवेक्षकों द्वारा भौतिक उपस्थिति और लघु उद्योग, खादी, ग्राम और कुटीर उद्योग, ग्रामीण आवास, पेयजल, ईंधन और चारा, सड़कें, ग्रामीण विद्युतीकरण, गैर-पारंपरिक ऊर्जा, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, वयस्क और अनौपचारिक शिक्षा, पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधियाँ बाजार और मेले, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवार कल्याण, महिला और बाल विकास, समाज कल्याण, कमजोर वर्गों का कल्याण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और सामुदायिक संपत्ति का रखरखाव पर प्रस्तुति होगी।
बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य के पंचायती राज मंत्री, श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, श्री अजय तिर्की, सचिव, भूमि विभाग संसाधन, श्री इंदेवर पांडे, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव, श्री सुधांशु पांडे, सचिव, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के साथ राज्यों के प्रमुख सचिवों ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों और लाइन विभागों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और शुभारम्भ सत्र का सजीव प्रसारण देखा।उक्त जानकारी पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज के पूर्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन को किया गया निलंबित,EOU की कारवाई के बाद बढ़ी मुश्किलकिशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज जिला बल में कार्यरत किशनगंज सदर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन को निलंबित कर दिया गया है।आय से अधिक संपति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक … Read more
- किशनगंज:ई-रिक्शा की ठोकर से सड़क पे गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालकपौआखाली/रणविजय पौआखाली बाजार से एलआरपी चौक जाने वाली मुख्य पथ में शुक्रवार के दिन थाना के समीप ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक चालक बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा. हालांकि बाईक चालक … Read more
- महिला हत्याकांड पर सियासी उबाल, विधायक गोपाल अग्रवाल पहुंचे पीड़ित परिवार के बीच,न्याय और सख्त कार्रवाई की किया मांगपोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को गहरे सदमे मे डाल दिया है। महिला का शव मक्के के … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की सख्ती, उर्वरक सहित तस्करी का सामान जब्त, एक गिरफ्तारटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत नेपाल सीमा पर स्थित 12वीं वाहिनी एसएसबी, किशनगंज के अंतर्गत बीओपी पेकटोला की गश्ती टीम ने एक बार फिर अपनी सतर्कता का परिचय देते हुए भारत-नेपाल सीमा पर … Read more
- अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ ,तीन बाइक बरामद,मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थेचोरी के तीन बाइक,मास्टर चाभी सहित अन्य सामान्य बरामद बिहार बंगाल क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना को देता था अंजाम, एमजीएम के पास हुआ गिरफ्तार संवाददाता। किशनगंज किशनगंज पुलिस ने अपराध … Read more
- फारबिसगंज में आशा कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह: 8 माह से मानदेय बकाया, 65 वर्ष तक सेवा व पेंशन की मांगफारबिसगंज/बिपुल विश्वास बकाया मानदेय के भुगतान सहित तीन सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलेटरों ने एक दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम के … Read more
- मखाना उत्पादन का नया अध्याय,किसानों ने मणिपुर की टीम से साझा किया अनुभवफील्ड विजिट से सीखा पूरा प्रोसेस बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव स्थित मांगन साह फार्म पर शुक्रवार को मखाना की आधुनिक खेती को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह एक्सपोजर … Read more
- दिव्यांगजनों के बीच बांटा गया 27 सहायक उपकरणकटिहार – बुनियाद केन्द्र कटिहार में शिविर आयोजित कर 27 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक … Read more
- एमएस ग्लोबल साइंस एकेडमी के डायरेक्टर,कांग्रेस नेत्री एवं जिला परिषद प्रतिनिधि ने मैट्रिक एवं इंटर पास छात्र – छात्राओं को किया सम्मानितमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मनसाही हाट स्थित कबीर आश्रम में एम एस ग्लोबल साइंस एकेडमी के डायरेक्टर मसकर राज,कांग्रेस नेत्री इंजीनियर मीनाक्षी श्वेता एवं जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद … Read more
- जनगणना 2027: जनप्रतिनिधियों ने किया स्व-गणनापहली डिजिटल स्वगणना का हुआ शुभारंभ कटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी के की ओर से स्वगणना किया गया। इसमें विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, महापौर श्रीमती … Read more
- अमावस्या पर बमकाली मंदिर मे हुई पूजा,उमड़ी भीड़हसनगंज /कटिहार -कोढ़ा के राजवाड़ा पंचायत स्थित प्राचीन माता बमकाली मंदिर मे अमावस की मध्यरात्रि पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। मां बमकाली सेवा समिति की ओर से हर माह … Read more
- मटियारी में दुर्गा मंदिर की विवाविद जमीन का सीओ ने किया निरीक्षण, मापी का निर्देशमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मटियारी गांव में श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की विवादित जमीन का अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने निरीक्षण करते हुए अंचल निरीक्षक महबूब आलम … Read more
- उर्वरक के संतुलित उपयोग एवं समेकित प्रबंधन को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजनकटिहार – शुक्रवार को जिला संयुक्त कृषि भवन सभागार में रासायनिक खाद के अंधाधुध उपयोग को नियंत्रित कर बदले में जैविक खाद के अधिक से अधिक उपयोग करने को प्रेरित करने के … Read more
- कटिहार मंडल कारा में छापेमारी,तलाशी में नकदी सहित अन्य सामान बरामदनुकीले हथियार व नकदी बरामद कटिहार- नयी सरकार के गठन के बाद कटिहार में कानून – व्यवस्था को सख्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट … Read more
- डिजिटल जनगणना का नया दौर शुरूखुद भरें अपना डेटाकटिहार – पूरे बिहार के साथ कटिहार में शुक्रवार से जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब आम लोग घर बैठे ही अपने परिवार की पूरी जानकारी ऑनलाइन … Read more
- बकाया भुगतान व पेंशन की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया हड़तालबारसोई / कटिहार – बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट के आह्वान पर शुक्रवार को बारसोई अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार के … Read more
- बकाया भुगतान व पेंशन की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने किया हड़तालबारसोई / कटिहार – बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट के आह्वान पर शुक्रवार को बारसोई अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र पर आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार के … Read more
- मालापाड़ा विद्यालय में मिड डे मील पर विवाद,एनजीओ कर्मी को लौटना पड़ा बैरंगबारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालापाड़ा में मिड डे मील व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भोजन लेकर पहुंचे एनजीओ कर्मी को ग्रामीणों और अभिभावकों ने … Read more
- कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर दोबारा आसीन हुए प्रदीप कुमार पासवान, नेताओ ने दी बधाईमनसाही/कटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कटिहार जिला कांग्रेस में संगठन की मजबूती को देखते हुए प्रदीप कुमार पासवान को पुनः … Read more
- बारसोई में नये सीओ के रूप में उदयकांत चौधरी ने संभाला प्रभारहड़ताल के बीच प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने को सरकार का सख्त कदम बीडीओ चंदन प्रसाद ने सौंपा दायित्व बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य … Read more
- मुंबई में मजदूरी के दौरान ईमारत से गिरकर पलासी के मजदूर की मौत,परिजनों में पसरा मातमबारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के धर्मपुर पंचायत स्थित पलासी ग्राम निवासी एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद शकील (23) की मौत मुंबई स्थित दहिसर इलाके में एक निर्माणाधीन दस मंजिला ईमारत से अचानक … Read more
- पुलिस महानिरीक्षक ने किया मनिहारी थाना का निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देशजनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ सुनवाई के दिये निर्देश सूखा नशा की बढती प्रवृति को बताया चुनौती. इसकी सप्लाई चेन को धवस्त करने की दिशा में रणनीति के तहत … Read more





























