संवाददाता:राहुल कुमार
किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इम्तियाज की मौत इलाज के दौरान हो गई।जिसके बाद परिजनों ने युवक के साथियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है।दरअसल बीते 16 फरवरी को इम्तियाज जो कि ठाकुरगंज अंचल अधिकारी का ड्राइवर है।देर रात खाना खाने के बाद अपने दोस्त मोहम्मद राजा और मोहम्मद नूर अली के साथ निकला था।
जिसके बाद वो बंगाल के खोरी बाड़ी थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिला था। पुलिस द्वारा उसे सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था ।जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक के पत्नी सीमा खातून ने ठाकुरगंज थाना में दिए आवेदन में कहा है कि मोहम्मद राजा आराधिक किस्म का व्यक्ति है और उसने 5 लाख रुपया कर्ज लिया था मुझे आशंका है कि लेन देन की वजह से उसके पति की हत्या कर दी गई।
मृतक की बहन ने भी साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर किशनगंज में पोस्टमार्टम करवा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।




























